हालात

बिहार में वज्रपात का कहर, बीते दो दिनों में सात की मौत, सीएम का मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने का निर्देश

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, रविवार शाम से सोमवार शाम तक वज्रपात की चपेट में आने से औरंगाबाद में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भागलपुर और दरभंगा में एक-एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी।

बिहार में वज्रपात से सात की मौत
बिहार में वज्रपात से सात की मौत फोटोः सोशल मीडिया

बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि अविलंब देने का निर्देश दिया है।

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, रविवार शाम से सोमवार शाम तक वज्रपात की चपेट में आने से औरंगाबाद में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भागलपुर और दरभंगा में एक-एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। अधिकारियों को अविलंब मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में वे पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त