हालात

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, राजस्थान और बिहार में सीवियर कोल्ड, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार में आज कोल्ड वेव का अलर्ट है। मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कई शहरों में सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग राजधानी दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में मध्यम श्रेणी का कोहरा रहेगा। इसके अलावा दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार में आज कोल्ड वेव का अलर्ट है। मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कई शहरों में सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आने वाले तीन दिनों घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में 31 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।

ठंड और शीतलहर के चलते दिल्ली में लगातार ट्रेनें लेट चल रही है। आज 27 जनवरी को दिल्ली के नई दिल्ली स्टेशन पर आने-जाने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही है। इन ट्रेनों के देरी से चलने के कारण इनमें सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • प्रधानमंत्री के ‘हर घर जल’ के दावे दूषित पानी में बह गए, खड़गे ने गुजरात में पेयजल की हालत पर बीजेपी को घेरा

  • ,
  • खेल: पहले T20 में भारत के सामने सैमसन और सूर्यवंशी में चयन की दुविधा और एशिया कप फाइनल में भारत की नजरें आठवें खिताब पर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: लखनऊ में CM के PC में हंगामा, महिला पत्रकार बोलीं- सवाल ले लीजिए मुख्यमंत्री जी, उठकर चल दिए योगी

  • ,
  • जोमैटो का ग्राहकों को झटका, कैश ऑन डिलीवरी पर शुरू किया अतिरिक्त शुल्क, 5 से 20 रुपए तक वसूलेगी कंपनी

  • ,
  • सिनेजीवन: बतौर निर्माता नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट और करीना ने रीक्रिएट किया बहन करिश्मा का आइकॉनिक 'जुबैदा' लुक