हालात

शाहीन बाग में जिसने फायरिंग कर फैलाई थी दहशत, जेल से छूटते ही उसका ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

दल्लुपुरा में कपिल गुर्जर के स्वागत के लिए पहले से ही रोड पर लोग खड़े थे। जैसे ही फायरिंग का आरोप कपिल घर पहुंचा लोगों ने उसे कंधे पर उठा लिया। उसके घर पहुंचने पर ढोल-नगाड़े बजाए गए और जमकर आतिशबाजी की गई।

फोटो: आज तक
फोटो: आज तक 

दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल पर जिस आरोपी युवक कपिल गुर्जर ने फायरिंग की थी, जेल से छूठने के बाद उसका ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। यही नहीं कपिल गुर्जर के जेल से छूटने की खुशी में आतिशबाजी भी की गई। दरअसल 25 हजार रुपके के मुचलके पर कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कपिल गुर्जर को शनिवार रात करीब 10 बजे रोहिणी जेल से रिहा किया गया था। जेल से रिहा होने के बाद आरोपी कपिल सीधे अनपे घर रात करीब पौने बारह बजे दल्लुपुरा पहुंचा।

दल्लुपुरा में कपिल गुर्जर के स्वागत के लिए पहले से ही रोड पर लोग खड़े थे। जैसे ही फायरिंग का आरोप कपिल घर पहुंचा लोगों ने उसे कंधे पर उठा लिया। उसके घर पहुंचने पर ढोल-नगाड़े बजाए गए और जमकर आतिशबाजी की गई। शाहीन बाग फायरिंग के आरोपी का ढोल नगाड़ों से स्वागत करने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जाहिर ऐसा करने से किसी भी आरोपी का मन और बढ़ेगा और अपराध छोड़ने के बाजय वह अपराध करने के लिए और प्रोत्साहित होगा।

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन चल रहा है। कपिल गुर्जर ने शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के पास 1 फरवरी को गोलीबारी की थी। गनीमत यह थी की इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ था। फायरिंग के बाद मौके पर हड़कंप मच गया था। स्थानीय लोगों ने कपिल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। तभी से आरोपी कपिल जेल में बंद था। बाद में आम आदमी पार्टी से कपिल का कनेक्शन भी सामने आया था। इसके बाद कपिल गुर्जर के परिजनों का बयान आया था। कपिल के पिता और भाई ने आम आदमी पार्टी का सदस्य होने की बात से इनकार किया था। आरोपी कपिल गुर्जर के पिता और भाई ने कहा था कि उनका आम आदमी पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेहा और दीपके कहां हैं? हिरासत में लिए जाने के बाद से पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं दे रही जवाब, रवैये पर उठे सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेहा और दीपके दोनों कहां हैं? पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब, नेहा की आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की थी

  • ,
  • 'नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी'... अनंत सिंह के दावे से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब में सुरक्षा चिंता, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द कीं कई उड़ानें, 20 अक्टूबर तक सेवाएं प्रभावित

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है