हालात

दिल्ली हिंसा के दौरान सड़क पर खुलेआम फायरिंग करने और पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाला शाहरुख गिरफ्तार

दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान सड़क पर खुलेआम फायरिंग करने वाले शाहरुख को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। दिल्ली हिंसा में 46 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं , कई लोग घायल हैं और अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली हिंसा के दौरान जाफराबाद में पिस्टल लहराने वाले शाहरुख को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक, शाहरुख को बरेली से गिरफ्तार किया गया है। शाहरुख ने न केवल पुलिस पर पिस्टल तानी थी बल्कि 8 राउंड फायरिंग भी किया था। गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए वह फरार हो गया था।

इसस पहले शाहरुख का सामना करने वाले हवलदार दीपक दहिया ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि मैं भी अपने कुछ साथियों के साथ उस दिन मौके पर ड्यूटी कर रहा था। उसी वक्त अचानक मेरे ठीक सामने लाल मैरून टी शर्ट पहने एक लड़का अंधाधुंध गोलियां चलाता हुआ आ गया।”

उन्होंने आगे कहा था, “वो युवक देखने में पढ़ा लिखा जरूर लग रहा था। पहनावे से भी ठीक ठाक दिखाई दे रहा था। जब उसे हाथ में रिवाल्वर से खुलेआम पुलिस और पब्लिक को टारगेट करते हुए गोलियां चलाते देखा तब उसकी हकीकत का अंदाजा मुझे हुआ, मैं समझ गया कि इससे बेहद सधे हुए तरीके से ही निपटा जा सकता है। वरना एक लम्हे में वो मेरे सीने में गोलियां झोंक देगा।”

दरअसल, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफाराबाद, गोकलपुरी, मौजपुर, भजनपुरा, करावल नगर आदि इलाकों में 23 को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थकों और विरोध करने वालों के बीच में हिंसक झड़प हुई थी, जिसके बाद यह हिंसा तीन दिन तक जारी रही। इस हिंसा में अब तक 46 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी हैं। मारे जाने वाले लोगों में पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल के अलावा, इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी अफसर अंकित शर्मा भी शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के मामले में अब तक 369 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और 1,284 लोगों को गिरफ्तार किया है या हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि 44 मामले शस्त्र कानून के तहत दर्ज किए गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यूपीः बीजेपी की महिला विधायक को मंदिर में पूजा नहीं करने दिया गया, बोलीं- हम पासी समाज से हैं, इसलिए हुआ भेदभाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • सिनेजीवन: रवि दुबे ने 'रामायण' की टीम के साथ पोस्ट की तस्वीर और अहाना कुमरा ने परिवार संग किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

  • ,
  • स्कूलों में 'नो-एंट्री' पर आर-पार: मानसून सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट, विधानसभा के बाहर धरना

  • ,
  • लखनऊ में बैंक के बाहर शख्स ने पत्नी को मारी गोली, घर लौटकर बहन की हत्या की, फिर खुद को भी कर लिया खत्म