शर्मनाक! पटना जंक्शन पर अचानक चलने लगी पॉर्न वीडियो, मचा हड़कंप, RPF ने दर्ज किया केस
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों ने तुरंत उनसे संपर्क किया और प्रसारण बंद करवाया। ये पोर्न वीडियो स्टेशन के सभी लेटफॉर्म पर तीन मिनट तक चला। घटना रविवार रात की है।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: IANS
पटना रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे सैकड़ों यात्रियों को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब तीन मिनट तक सभी टीवी स्क्रीन पर पॉर्न वीडियो चलने लगा। ये वीडियो स्टेशन के सभी लेटफॉर्म पर तीन मिनट तक चला। घटना रविवार रात की है।
वीडियो और फिल्मों के प्रसारण का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों ने तुरंत उनसे संपर्क किया और प्रसारण बंद करवाया।
Published: undefined
घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर स्थित डीआरएम कार्यालय के आधिकारिक प्रवक्ता प्रभात कुमार ने कहा, हमने घटना की जांच शुरू कर दी है और ठेका रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हमने कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.. इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर देंगे। सूत्रों ने बताया कि इसी तरह की घटना रविवार सुबह भी इसी रेलवे स्टेशन पर हुई थी।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए