
दिल्ली साकेत के नेब सराय क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर है। इस आग को बुझाने में दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है ये आग झोंपड़ियों में लगी है। इन भीषण आग में अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। इलाके में आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है, वहीं दमकल विभाग कर्मियों के साथ पुलिस कर्मी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
दमकल विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 6 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, वहीं दमकल गाड़ियों को आग को बुझाने के लिए रवाना किया गया है। हालांकि यह आग झोपड़ियों में लगी है साथ ही झोपड़ियों में स्थित कुछ गोदाम भी हैं।
Published: undefined
दिल्ली फायर सर्विस के डिवीजनल अफसर के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन हम जांच कर रहे हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined