हालात

अजित पवार के निधन पर शरद पवार का सामने आया पहला बयान, कहा- यह सिर्फ एक दुर्घटना थी

शरद पवार ने पत्रकारों से कहा कि अजित की मृत्यु महाराष्ट्र के लिए एक बड़ा सदमा है, जिसने एक मेहनती और कुशल नेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है। उन्होंने कहा,‘‘सभी चीजें हमारे हाथ में नहीं होतीं।’’

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन दुर्घटना को लेकर शरद पवार का बयान सामने आया है। शरद पवार ने कहा है कि यह एक हादसा है, इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। शरद पवार ने कहा है कि राज्य को बड़ा नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई संभव नहीं है।

शरद पवार ने पत्रकारों से कहा कि अजित की मृत्यु महाराष्ट्र के लिए एक बड़ा सदमा है, जिसने एक मेहनती और कुशल नेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है। उन्होंने कहा,‘‘सभी चीजें हमारे हाथ में नहीं होतीं।’’

शरद पवार ने कहा, ‘‘कोलकाता से यह अफवाह फैली कि इस घटना में कुछ राजनीति हो सकती है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। इससे राजनीति का कोई लेना-देना नहीं है। यह एक दुर्घटना थी। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इसमें राजनीति को न घसीटें।’’

बता दें कि ममता बनर्जी ने अजित पवार की मौत की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की है और आरोप लगाया है कि ‘‘अन्य सभी एजेंसियां’’ ‘‘पूरी तरह से अपनी शुचिता खो’’ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा तंत्रों के माध्यम से सच्चाई सामने नहीं आएगी, इसलिए उच्चतम न्यायालय की देखरेख में की गई जांच ही विश्वसनीय होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए