हालात

शिवपाल यादव का योगी सरकार पर निशाना, बोले- दो दिन की बारिश ने सड़कों की खस्ता हालत उजागर कर दी

एसपी नेता शिवपाल यादव ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री आवास के नजदीक सड़कों की दुर्दशा पर सरकार को घेरा। उन्होंने सरकार पर सड़कों की ठीक तरीके से रख-रखाव नहीं करने पर निशाना साधा।

समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव
समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव फोटो: IANS

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी विधायक शिवपाल यादव ने चर्चा में भाग लेने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए सड़कों के खस्ताहाल को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

एसपी नेता शिवपाल यादव ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री आवास के नजदीक सड़कों की दुर्दशा पर सरकार को घेरा। उन्होंने सरकार पर सड़कों की ठीक तरीके से रख-रखाव नहीं करने पर निशाना साधा। शिवपाल यादव ने कहा, "आप रोजाना अपनी गाड़ियों से आते होंगे। मुख्यमंत्री आवास से सिर्फ 5 किलोमीटर दूर सड़कें गड्ढों से भरी हैं। दो दिन की बारिश ने उनकी खस्ता हालत उजागर कर दी है। वे सड़कों का ठीक से रखरखाव करने में नाकाम रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "क्या वे बाढ़ रोक सकते हैं? वे कहते हैं कि हम प्रकृति से कैसे लड़ सकते हैं, लेकिन कम से कम कुछ व्यवस्था तो की जा सकती थी। वे बाढ़ नहीं रोक सके। न सिंचाई और न बिजली का प्रबंधन कर सके हैं। अधिकारियों की मीटिंग में मंत्री यह कहते हुए दिख रहे हैं कि हम कोई व्यवसाय नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि राजस्व भी नहीं बढ़ा सके।"

 वहीं, यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट अध्यादेश को विधानसभा में पेश करने के मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर कहा, "जब अध्यादेश पेश होगा तो उसे विधेयक के रूप में पारित किया जाएगा, उस पर चर्चा होगी।"

घर पर पुलिस आने वाले मामले पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "वे जानना चाहते थे कि क्या हम राज्यपाल के आवास तक मार्च करेंगे। हमने कहा कि अभी कुछ तय नहीं हुआ है; बाद में हम तय करेंगे कि क्या करना है।"

बता दें कि सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो गई है। बुधवार को सदन की कार्यवाही का तीसरा दिन है। पिछले दोनों दिनों के दौरान सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक देखने को मिली।  

आईएएनएस  के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के पूर्व सैनिक पर लोहे की रॉड से हमला, पुलिस पर देर से आने के आरोप, क्या है मामला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • एलेक्जेंडर ज्वेरेव का करिश्माई प्रदर्शन जारी, अमेरिका के शेल्टन को हराकर पहली बार जीता US ओपन 2026 का खिताब

  • ,
  • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों को नई तैनाती, सहारनपुर-लखीमपुर समेत कई जिलों में बदलाव

  • ,
  • पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली