हालात

शिवसेना ने उठाए नवनीत राणा के दाऊद के नजदीकी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी लकड़ावाला से रिश्तों पर सवाल

शिवसेना सांसद संजय राउत ने निर्दलीय सांसद नवनीत राणा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि नवनीत राणा ने यूसुफ लकड़ावाला से 80 लाख रुपये का कर्ज लिया था। यूसुफ लकड़ावाला का नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ा है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

शिवसेना सांसद संजय राउत ने निर्दलीय सांसद नवनीत राणा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि नवनीत राणा ने यूसुफ लकड़ावाला से 80 लाख रुपये का कर्ज लिया था। यूसुफ लकड़ावाला का नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ा है। यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और उन्होंने यह भी सवाल किया है कि क्या ईडी अब इसकी जांच करेगी?

बता दें कि यूसुफ लकड़ावाला का नाम डी-गैंग से जुड़ा है और संजय राउत ने आरोप लगाया है कि राणा ने उससे 80 लाख रुपये का कर्ज लिया। संजय राउत ने नवनीत राणा का एक हलफनामा साझा किया है जिसमें स्पष्ट है कि नवनीत राणा ने यूसुफ लकड़ावाला से 80 लाख रुपये का कर्ज लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मामला अब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। संजय राउत ने सवाल किया है कि क्या ईडी इस मामले की जांच करेगी।

गौरतलब है कि दाऊदी से संबंध रखने के आरोप में ईडी ने यूसुफ लकड़ावाला को गिरफ्तार किया था। ईडी की हिरासत में यूसुफ लकड़ावाला की मौत हो गई थी। अब संजय राउत ने नवनीत राणा पर युसूफ लकड़ावाला से रिश्ते रखने का आरोप लगाया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़