
मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार में छतरपुर जिले में एक थाना प्रभारी को बीजेपी विधायक से विवाद करना काफी महंगा पड़ गया। पुलिस अधिकारी और विधायक के बीच बहस का वीडियो वायरल होने पर जिले के पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
Published: undefined
मामला रविवार रात का है, जब छतरपुर जिले के चंदला विधानसभा क्षेत्र के लवकुश नगर में एक दिव्यांग महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। इस पर क्षेत्रीय बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराने को लेकर उनका थाना प्रभारी हेमंत नायक से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि विधायक प्रजापति थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
Published: undefined
बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति और थाना प्रभारी हेमंत नायक के बीच हो रही बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ और इस मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा को मिली। इसके बाद बीजेपी विधायक मौके पर धरने पर बैठ गए और उन्होंने थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ उसको निलंबित करने की मांग कर दी।
Published: undefined
लवकुश नगर में हुए इस विवाद के मामले ने जब तूल पकड़ा तो पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह को जांच और आगे की कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined