हालात

बीजेपी को लगा झटका! कलकत्ता हाईकोर्ट ने भवानीपुर उपचुनाव पर रोक लगाने से किया इनकार, ममता बनर्जी हैं उम्मीदवार

भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर याचिका खारिज हो गई है। हाईकोर्ट ने उपचुनाव कराने की सहमति दे दी है। भवानीपुर से चुनाव लड़ रहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के लिए ये अच्छी खबर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कलकत्ता हाईकोर्ट ने भवानीपुर उपचुनाव पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। इस फैसले को बीजेपी के लिए झटका माना जा रहा है। यहां 30 सितंबर को वोटिंग होनी है। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने चुनाव पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दी है।

बता दें भबानीपुर सीट के लिए चुनाव 30 सितंबर को तय है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां से उम्मीदवार हैं। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में दलील दी थी कि चुनाव आयोग ने प्रेस नोट में कहा था कि यह फैसला लिया गया है कि भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र पर उपचुनाव कराने का फैसला ‘पश्चिम बंगाल राज्य के विशेष आग्रह और संवैधानिक आवश्यकता पर विचार’ करते हुए लिए गया है। उसने दलील दी कि आयोग को ऐसा नहीं करना चाहिए था और इसलिए अदालत को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

दूसरी ओर चुनाव आयोग ने मतदान की पूरी तैयारी कर ली है। 30 सितंबर को वोट डाले जाने हैं। मतदान के दौरान भवानीपुर में 15 कंपनी केंद्रीय बल की तैनाती की जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य