
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक दर्दनाक घटना में कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 58 वर्षीय वीरेंद्र कुमार और उनके दो बेटे देवेंद्र और चंद्र प्रकाश शामिल हैं। खबरों के मुताबिक वीरेंद्र कुमार शनिवार की शाम मोटर पंप ठीक करने के लिए कुएं में उतरे थे। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आए, तो देवेंद्र और चंद्रप्रकाश कुएं में उतर गए, लेकिन वे भी कुएं से बाहर नहीं आए।
Published: undefined
कुएं पर बैठी वीरेंद्र कुमार की पत्नी मदद के लिए चिल्लाने लगी तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वे कुएं के नीचे उतरे और बेहोशी की हालत में पिता-पुत्रों को बाहर निकाला। सभी को इलाज के लिए पड़ोस के हमीरपुर जिले के मौदहा सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जिलाधिकारी महोबा मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने गांव पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined