हालात

झारखंड के गिरिडीह में दिल दहला देने वाली वारदात! पिता ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी

चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर हॉस्पिटल ले जाया गया है। यह घटना महेशलिट्टी गांव की है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत पीरटांड़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों और एक बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह इस हृदय विदारक घटना की खबर इलाके में फैली तो लोग सन्न रह गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर हॉस्पिटल ले जाया गया है। यह घटना महेशलिट्टी गांव की है। मृतकों में 36 वर्षीय सनाउल अंसारी, सनाउल की दो बेटियां आफरीन परवीन (12 वर्ष) और जैबा नाज (8 वर्ष) एवं बेटा सफाउल अंसारी (6 वर्ष) शामिल हैं। सनाउल अंसारी की पत्नी दो दिन पूर्व गिरिडीह जिले के जमदहा गांव स्थित अपने मायके गई थी।

अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना रात दो-तीन बजे के आसपास की है। इसकी जानकारी रविवार की सुबह लोगों को तब हुई, जब रमजान की सेहरी के बाद भी सनाउल के घर में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी। कोई आवाज न आने पर लोग किसी तरह अंदर घुसे तो सनाउल अंसारी को फांसी पर लटका पाया, जबकि उसके तीनों बच्चे वहीं मृत पड़े थे।

इसकी सूचना तत्काल पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा थाने की पुलिस को दी गई। डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सनाउल ने अपने तीन बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दी है। सनाउल राजमिस्त्री का काम करता था। इसके अलावा वह अपने घर में राशन और कपड़े की छोटी दुकान भी चलाता था। घटना की वजह क्या है, यह पता नहीं चल पाया है।

सनाउल की पत्नी घटना की जानकारी मिलने पर गांव पहुंची है। पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ के बाद शायद घटना की वजह पता चल सकती है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • 'देश की परवाह नहीं, सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति करनी है', संजय राउत का बीजेपी पर हमला

  • ,
  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार