हालात

हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना! कबाड़ की दुकान में आग लगने से 11 मजदूरों की मौत, बिहार के रहने वाले थे सभी

हैदराबाद में के भोईगुड़ा में एक कबाड़ की दुकान में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। 12 लोगों में से एक व्यक्ति जिंदा बचा है। आग लगने का कारण शॉक सर्किट हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

फोटो: सोशल मी़डिया
फोटो: सोशल मी़डिया 

तेलंगाना के हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भोईगुड़ा में एक कबाड़ की दुकान में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। 12 लोगों में से एक व्यक्ति जिंदा है। आग बुझाने के लिए डीआरएफ मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण शॉक सर्किट हो सकता है। गांधी नगर के एसएचओं ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं।

मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी कबाड़ गोदाम में काम करते थे। तेलंगाना के सीएम केसी राव ने मजदूरों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और मुख्य सचिव को घटना में मारे गए श्रमिकों के शवों को वापस लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

पुलिस ने बताया कि कबाड़ गोदाम की पहली मंजिल पर 12 मजदूर सो रहे थे। अचानक ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। मजदूरों के बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता भूतल में कबाड़ की दुकान से होकर था, जिसका शटर बंद था। पुलिस के मुताबिक, दमकल विभाग को को तड़के करीब 3 बजे सूचना दी गई थी, जिसके बाद नौ दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए तीन घंटे से अधिक समय लिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 23 Mar 2022, 9:13 AM IST