हालात

कानपुर में चौंकाने वाली घटना! बॉयफ्रेंड के पिता के साथ फरार हो गई प्रेमिका, और फिर...

एक साल की तलाश के बाद, पुलिस ने कमलेश और महिला को दिल्ली में ढूंढ निकाला और उन्हें वापस ले आई। कमलेश पुलिस हिरासत में है, महिला का जल्द ही मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक चौंकाने वाली घटना में अपने प्रेमी के पिता के साथ भागी 20 वर्षीय एक युवती को बरामद कर वापस लाया गया है, पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला एक साल पहले अपने प्रेमी के पिता कमलेश से मिलने के बाद घर से भाग गई थी। कमलेश और महिला मार्च 2022 में कमलेश के 20 वर्षीय बेटे अमित को छोड़कर भाग गए। महिला के परिजनों ने चकेरी थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

एक साल की तलाश के बाद, पुलिस ने कमलेश और महिला को दिल्ली में ढूंढ निकाला और उन्हें वापस ले आई। कमलेश पुलिस हिरासत में है, महिला का जल्द ही मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। आगे की जांच चल रही है।

पुलिस का कहना है कि कमलेश के बेटे को अपने पिता की इस करतूत के बारे में जानकारी थी लेकिन शर्म की वजह से वह बता नहीं रहा था। पुलिस ने कमलेश को चकेरी थाने में रखा है। जनसत्ता की खबर के मुतबाकि थानेदार रत्नेश का कहना है कि अभी लड़की कमलेश के साथ ही रहने की बात कह रही है। लड़की और कमलेश दोनों बालिग हैं। ऐसे में उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा