हालात

उत्तर प्रदेश में दिल दहलाने वाली वारदात! दिव्यांग युवक को कमरे में बंद कर पिटबुल से कटवाया, हालत गंभीर

दिव्यांग युवक के साथ उसके पड़ोस के ही दो लोगों ने कमरे में बंद कर मारपीट की और फिर पिटबुल कुत्ते से कटवाया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

उत्तर प्रदेश के बागपत के खेकड़ा कस्बे में एक दिव्यांग युवक के साथ कुछ व्यक्तियों ने मारपीट करने के साथ ही उसे पिटबुल नस्ल के कुत्ते से कटवाया जिसके चलते वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोप है कि दिव्यांग युवक के साथ उसके पड़ोस के ही दो लोगों ने कमरे में बंद कर मारपीट की और फिर पिटबुल कुत्ते से कटवाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा, प्रीता ने आज घटना में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि थाना खेकड़ा में दिव्यांग अनिल ने तहरीर दी कि सोमवार शाम सतीश और अनुज ने उसके ऊपर अपने पालतू पिटबुल कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने उसे काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Published: undefined

खेकड़ा पुलिस ने इस मामले में आरोपी सतीश को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। घायल युवक के परिजनों ने बताया कि अनिल की गलती केवल इतनी थी कि उसने सोमवार देर शाम आरोपियों द्वारा मौहल्ले में शराब पीकर गाली-गलौज किए जाने का विरोध किया था।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: 'एसआईटी रिपोर्ट के बाद देंगे जवाब', इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी थमी और सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरीः तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, बैंक खातों की होगी गहन जांच