
ब्रिटेन में कोरोना वैक्सीन लगवाने के तीन हफ्ते बाद एक नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। खबरों के मुताबिक, नर्स को जर्मन कंपनी द्वारा निर्मित कोविड-19 वैक्सीन फाइजर लगाया गया था। इसे लेकर फाइजर कंपनी दावा करती है कि उसकी वैक्सीन कोरोना से बचाने में 95 फीसदी सफल है।
Published: undefined
ब्रिटेन के वेल्स की रहने वाली नर्स के मुताबिक, वह फाइजर की दूसरी खुराक लगवाने का इंतजार कर रही थी, तभी उनमें कोरोना के लक्षण आ गए। नर्स ने कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद कोरोना होने की वजह से उनका दिल टूट गया और वह गुस्से में हैं।
Published: undefined
यह पहला मौका नहीं है जब फाइजर का कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद किसी को कोरोना हुआ है। इससे पहले अमेरिका के सैन डियागो में रहने वाले नर्स मैथ्यू डब्ल्यू भी फाइजर की वैक्सीन लगवाने के 6 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद इम्यूनिटी तैयार होने में समय लग सकता है और इसकी वजह से लोगों को टीकाकरण के बाद भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined