हालात

श्रद्धा हत्याकांड: 1 दिसंबर को होगा आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट, कोर्ट से मिली अनुमति, सामने आएगा सच?

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का एक दिसंबर को नार्को टेस्ट होगा। दिल्ली पुलिस को कोर्ट से इजाजत मिल गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है। कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस को 1 दिसंबर को उसका नार्को टेस्ट कराएगी। पहले 5 दिसंबर को नार्को टेस्ट करने की डेट फाइनल हुई थी।

दूसरी ओर दिल्ली के महरौली इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर की जघन्य हत्या का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला पर हथियारबंद लोगों द्वारा हमला किए जाने के एक दिन बाद, दिल्ली पुलिस उसे पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में ले आई है। सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान एफएसएल कार्यालय के बाहर तैनात थे।

गौरतलब है कि श्रद्धा और आफताब 2018 में डेटिंग ऐप 'बंबल' के जरिए मिले थे। वह इस साल 8 मई को दिल्ली आए थे और 15 मई को छतरपुर इलाके में शिफ्ट हो गए थे। आफताब ने श्रद्धा की हत्या की और उसके 35 टुकड़े किए और 18 दिनों तक उसके शरीर के अंगों को विभिन्न स्थानों पर फेंकता रहा।

वह कथित तौर पर अमेरिकी क्राइम शो 'डेक्सटर' से प्रेरित था, जो एक ऐसे व्यक्ति की कहानी कहता है, जो दोहरी जिंदगी जीता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, बिहार समेत तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान

  • ,
  • राम पुनियानी का लेखः 'निर्वाचित तानाशाही' की अभेद्य दीवार में छेद, युवाओं ने दिखाया रास्ता

  • ,
  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'