हालात

देश में हालत गंभीर, सरकार ने खुद दिल्ली में मचाया आतंकः अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट को सुनवाई करनी पड़ रही है कि मेट्रो बंद क्यों किए जा रहे हैं। सरकार जिस तरह से खुद अराजकता फैला रही है, समझ नहीं आ रहा है कि ये चाहते क्या हैं? ऐसी स्थिति हो गई है जैसे कोई क्रैकडाउन हो।

देश में हालत गंभीर, सरकार ने खुद दिल्ली में मचाया आतंकः अशोक गहलोत
देश में हालत गंभीर, सरकार ने खुद दिल्ली में मचाया आतंकः अशोक गहलोत फोटोः IANS

अशोक गहलोत ने कहा- देश में हालात बहुत गंभीर

सरकार ने खुद पूरी दिल्ली में आतंक मचा रखा है

सरकार खुद से दिल्ली में अराजकता फैला रही है

लोगों को पाबंदियों, बदसलूकी का सामना करना पड़ा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा रविवार को दिल्ली में मेट्रो और रेलवे सेवाओं के सामान्य संचालन, इंटरनेट कनेक्टिविटी की बहाली को लेकर दिए गए आदेश पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में हालात बहुत गंभीर हैं। सरकार ने खुद पूरी दिल्ली में आतंक मचा रखा है।

देश के अंदर हालात बड़े गंभीर होते जा रहे हैं

अशोक गहलोत ने कहा, "देश के अंदर हालात बड़े गंभीर होते जा रहे हैं। आज रविवार को सुप्रीम कोर्ट खुल रहा है तो आप अंदाजा लगा लीजिए। इतिहास में पहली बार इस प्रकार के काम के लिए सुप्रीम कोर्ट को सुनवाई करनी पड़ रही है कि मेट्रो बंद क्यों किए जा रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि जो वकीलों को गिरफ्तार किया था, उस पर भी सुनवाई हो सकती है। सरकार जिस तरह से खुद अराजकता फैला रही है, समझ नहीं आ रहा है कि ये चाहते क्या हैं? ऐसी स्थिति हो गई है जैसे कोई क्रैकडाउन हो। सरकार ने खुद पूरी दिल्ली में आतंक मचा रखा है।"

इसे भी पढ़ेंः CJP के प्रदर्शन पर विपक्ष एकजुट, कहा- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

सरकार ने खुद पूरी दिल्ली में आतंक मचा रखा है

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और देशभर से आ रहे लोगों को पाबंदियों और बदसलूकी का सामना करना पड़ रहा है। ये सभी इसी देश के नागरिक हैं, बाहरी नहीं। जिस तरह से नेताओं को हिरासत में लिया गया है, कुछ को छोड़ दिया गया जबकि कुछ अभी भी हिरासत में हैं, यह बहुत चिंता की बात है।

ये भी पढ़ें : 'तुरंत हटाई जाए बैरिकेडिंग, मेट्रो-रेल सेवा हो बहाल, इंटरनेट भी बंद नहीं कर सकते', दिल्ली में बंदिशों पर SC का बड़ा आदेश

चुनावी गड़बड़ियों पर चिंताओं का समाधान करना चाहिए

अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार को विपक्ष से बातचीत करनी चाहिए और चुनावी गड़बड़ियों को लेकर जताई जा रही चिंताओं का समाधान करना चाहिए। गहलोत ने कहा कि कपिल सिब्बल जैसे बड़े वकील कह रहे हैं कि वकीलों की सुनवाई नहीं हो रही है। देश में पहली बार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ अनुचित व्यवहार हो रहा है। विपक्ष को जो सम्मान मिलना चाहिए, वो नहीं मिल रहा। देश में लोकतंत्र की भूमिका का सही निर्वहन नहीं हो रहा है।

ये भी पढ़ें : 'मुझे बेडरूम से घसीटकर ले गए, चप्पल तक नहीं पहनने दिया, मोदी ने इस देश को डिक्टेटरशिप बना दिया है', ध्रुव राठी का दावा

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए