हालात

दिल्ली के आनंद विहार पर बेहद चिंताजनक हालात, घर जाने वाले हजारों मजदूरों का हुजूम, चौतरफा अव्यवस्था

राजधानी दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे और उत्तर प्रदेश रोडवेज को कौशांबी डिपो पर हजारों मजदूरों की भीड़ जमा है। चारों तरफ अव्यवस्था और अफरा-तफरी का माहौल है। सभी मजदूर किसी तरह अपने घरों को लौटना चाहते हैं, लेकिन जो इंतजाम किए गए हैं वह नाकाफी साबित हो रहे हैं।

फोटो : प्रमोद पुष्कर्णा
फोटो : प्रमोद पुष्कर्णा 

देश व्यापी लॉकडाउन के चौथे दिन शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों से मजदूरों का पलायन एक गंभीर और बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है और बिना तैयारी के प्रशासन और सरकारें बेबस नजर आ रही हैं। सबसे बुरे हालात दिल्ली-एनसीआर हैं जहां दिहाड़ी मजदूर, फैक्टरियों में काम करने वाले, रंगाई-पुताई, पीओपी आदि का छोटा-मोटा काम करने वालों का हाल बुरा है। इन जैसे हजारों मजदूरों ने अपने-अपने घरों की तरफ कूच कर दिया है। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ बसों का इंतजाम किया है, लेकिन वह सब नाकाफी साबित हुआ है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आनंद विहार की तस्वीरें ट्वीट करते हुए इसे दर्दनाक दृश्य कहा।

दिल्ली के आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे पर शनिवार शाम पलायन करने वाले लोगों की भारी भीड़ लग गई जहां बदइंतजामी देखने को मिली.

आनंद विहार के अलावा भी दिल्ली के कई इलाकों से मजदूरों का पलायन जारी है। राजधानी के कई हिस्सों से मजदूरों का आनंद विहार और फिर वहां से उत्तर प्रदेश की सीमा में जाने की कोशिश और कूच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे

  • ,
  • जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

  • ,
  • उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से बढ़ी मुश्किलें, देहरादून के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच सतर्क रहने की सलाह