हालात

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, प्रियंका गांधी बोलीं- बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करे केंद्र-राज्य सरकार

प्रियंका गांधी ने कहा कि असम में बाढ़ की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है। लगातार बिगड़ती स्थिति के चलते लाखों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

असम में बाढ़ की स्थिती को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान किया है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने की अपील भी की।

प्रियंका गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''असम में बाढ़ की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है। लगातार बिगड़ती स्थिति के चलते लाखों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। काजीरंगा में बड़ी संख्या में जानवरों की भी मृत्यु हुई है और कई घायल हैं। हमारी संवेदनाएं असम के लोगों के साथ हैं। मैं कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं कि कृपया राहत एवं बचाव कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें। राज्य एवं केंद्र सरकार से मेरी विनती है कि प्रभावित जनता की हर संभव मदद करें।''

इससे पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम में आई विनाशकारी बाढ़ पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा, ''असम में बाढ़ की स्थिति लगातार खतरनाक होती जा रही है। मेरी संवेदनाएं बाढ़ से जूझ रहे हमारे भाई-बहनों के साथ हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे बचाव और पुनर्वास कार्यों में मदद करें।''

राहुल गांधी ने आगे लिखा, ''मैं केंद्र और राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि वे प्रभावित लोगों को सहानुभूतिपूर्वक और तेजी से हर संभव सहायता प्रदान करें।''

असम में बाढ़ से 30 जिलों के 24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। असम में बाढ़ से 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!