हालात

कंझावला कांड का छठा आरोपी गिरफ्तार, जिस कार से महिला को 12 KM घसीटा गया था, उसका मालिक है आशुतोष

कंझावला कांड के छठे आरोपी आशुतोष को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आशुतोष की कार के नीचे ही महिला को घसीटा गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली पुलिस ने कंझावला कांड के छठे आरोपी आशुतोष को भी गिरफ्तार कर लिया है। आशुतोष की उसी कार का मालिक है, जिससे अंजलि को 12 किलोमीटर घसीटा गया था और उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही आशुतोष फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस उसे तलाश कर रही थी।

इससे पहले दिल्ली की अदालत ने गुरुवार को इस मामले के पांचों आरोपियों की पुलिस हिरासत चार और दिनों के लिए बढ़ा दी। साथ ही इस मामले में दर्ज एफआईआर में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 201 (सबूतों को नष्ट करना) को जोड़ा। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने सबूत नष्ट करने की कोशिश की, इसलिए एफआईआर में धारा 201 जोड़ी गई है।

यह मामला 31 दिसंबर का है। 31 दिसंबर की देर रात अंजलि अपनी दोस्त निधि के साथ पार्टी करके घर लौट रही थी। इसी दौरान कार ने उसी स्कूटी को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वह कार में फंस गई थी लेकिन कार सवार युवकों ने कार रोकने की बजाए उसे करीब 12 किमी. तक घसीटते रहे। इससे उसे गंभीर चोटें आई, उसके शरीर के कई हिस्से अलग हो गए थे। अंजलि की दर्दनाक मौत हो गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए