हालात

जारी है मंदी की मार, देश की आर्थिक हालत बताने वाले औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 4.3 फीसदी की गिरावट

देश में मंदी की मार जारी है और इसका सबूत एक बार फिर सरकारी आंकड़ों से ही मिल रहा है। सोमवार को जारी औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े बताते हैं कि इसमें 4.3 फीसदी की गिरावट आई है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 4.3 फीसदी गिर गया है। पिछले महीने के मुकाबले उत्पादन में कमी दर्ज की गई है। यह आंकड़े सोमवार को सरकार ने जारी किए। इसके मुताबिक सितंबर में आईआईपी यानी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 123.3 दर्ज किया गया जो कि पिछले महीने के मुकाबले 4.3 कम है। इससे पहले अगस्त महीने में भी इसमें 1.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

औद्योगिक उत्पादन देश की आर्थिक स्थिति बताने वाला सबसे बड़ा सूचकांक माना जाता है। इस सूचकांक में तीन चौथाई हिस्सेदारी वाला मैन्यूफैक्चरिंग आउटपुट भी सितंबर माह में 3.9 फीसदी गिरा है, जबकि अगस्त माह में इसमें 1.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

इसके अलावा खनन क्षेत्र में भी 8.5 फीसदी की कमी आई है, जबकि इस क्षेत्र में अगस्त महीने में 0.1 फीसदी की मामूली बढ़ोत्तरी हुई थी। वहीं प्राइमरी प्रोडक्ट के उत्पादन में 5.1 फीसदी कमी आई है जबकि अगस्त महीने में इसमें 1.1 फीसदी वृद्धि हुई थी। कैपिटल गुड्स प्रोडक्शन भी सितंबर महीने में 20.7 फीसदी गिरा है। इसके अलावा कंज्यूमर नॉन ड्यूरेबल में भी 9.9 फीसदी गिरावट आई है जबकि अगस्त में इसमें 4.1 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Nov 2019, 6:24 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा