हालात

उत्तराखंड के बद्रीनाथ-केदारनाथ में लगातार बर्फबारी जारी, माइनस में पहुंचा तापमान, जमी बर्फ की मोटी चादर

केदारनाथ में अभी तक लगभग एक फीट तक बर्फ गिर चुकी है। लगातार बर्फबारी और गिरते तापमान ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य भी रोक दिए है। केदारनाथ में पांच सौ से अधिक मजदूर धाम के पुनर्निर्माण कार्य में लगे हुए हैं, जिन्हें मौसम की वजह से काम रोकना पड़ा है।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ-केदारनाथ में लगातार बर्फबारी जारी, माइनस में पहुंचा तापमान
उत्तराखंड के बद्रीनाथ-केदारनाथ में लगातार बर्फबारी जारी, माइनस में पहुंचा तापमान फोटोः IANS

दिसंबर का महीना शुरू होते ही उत्तराखंड में ठंड का कहर बढ़ने लगा है। मैदानी जिलों में बारिश तो पहाड़ी जिलों में बर्फबारी हो रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में लगातार जारी भारी बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। कई जगह काम रोकना पड़ा है।

केदारनाथ धाम में सोमवार से बर्फबारी जारी है। धाम में अभी तक लगभग एक फीट तक बर्फ गिर चुकी है। लगातार बर्फबारी और गिरते तापमान ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य भी रोक दिए है। केदारनाथ धाम में पांच सौ से अधिक मजदूर धाम के पुनर्निर्माण कार्य में लगे हुए हैं, जिन्हें मौसम की वजह से काम रोकना पड़ा है।

पुनर्निर्माण कार्य कर रही वुड स्टोन कंपनी के मैनेजर मनोज सेमवाल ने कहा कि लगातार हो रही बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को परेशानी हो रही है। रात के समय तापमान माइनस 8 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता है, तब तक काम रोकना पड़ेगा।

दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बद्रीनाथ का मंगलवार को अधिकतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में यहां तापमान और नीचे जाने की संभावना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कैंसर की दवा की MRP 27 हजार, प्राइस टू रिटेलर सिर्फ 3 हजार! SC ने सरकार से पूछा- इतना बड़ा अंतर क्यों?

  • ,
  • सिनेजीवन: ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू और दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया सबसे आसान मंत्र

  • ,
  • गृह मंत्रालय ने राज्यों से मांगा जन्म, स्कूल, और वोटरों का धर्म-आधारित डेटा, पूछा 15 साल में कितना हुआ बदलाव

  • ,
  • कांग्रेस कार्यसमिति में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रस्ताव पारित, SIR को तत्काल रद्द करने की भी मांग

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः हाईकोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को दी अंतरिम जमानत, चुनाव बाद करना होगा सरेंडर