हालात

दिल्ली में 'आफत' बनकर बरसी बारिश! अलग-अलग हादसों में अब तक 5 लोगों की मौत, 5 से ज्यादा घायल

राजधानी में लागातर हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। सड़कों पर जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। शिक्षण संस्थानों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

दिल्ली में 'आफत' बनकर बरसी बारिश!
दिल्ली में 'आफत' बनकर बरसी बारिश!  फोटो: सोशल मीडिया

दिल्ली में बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश की वजह से शहर में कई जगहों पर हादसे हुए हैं। राजधानी में बारिश की वजह से हुए अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की जान जा चुकी है और 5 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। करोलबाग में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं प्रशांत विहार में पेड़ गिरने से ऑटो ड्राइवर की जान चली गई। सुंदर नगर में दीवार गिरने से 50 साल के व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, मुकुंदपुर में एक घर की बालकनी गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं तीस हजारी के पास एक अस्पताल की दीवार गिरने से महिला की मौत की जान चली गई।

Published: undefined

सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक

शहर में लागातर हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। सड़कों पर जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। शिक्षण संस्थानों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में हो रही लगातार बारिश की वजह से बनी स्थिति पर चर्चा के लिए आज दोपहर सचिवालय में एक बैठक बुलाई है। बैठक में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे जिसमें यमुना नदी के स्तर में बढ़ोतरी पर भी चर्चा की जाएगी।

Published: undefined

दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा

दिल्ली सरकार ने हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने के बाद रविवार को बाढ़ की चेतावनी जारी की थी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने एक आदेश में कहा कि शाम चार बजे हथिनीकुंड बैराज से 1,05,453 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़े जाने के चलते पहली चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि भारी वर्षा की वजह से कौशल्या बांध में जलस्तर ‘बहुत' बढ़ गया है।

बैराज से पानी दिल्ली पहुंचने में करीब दो से तीन दिन लगते हैं। विभाग के अनुसार, बाढ़ के खतरे के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में जरूरी उपाय करने का निर्देश दिए गए हैं। नदी के तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है। उनके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined