हालात

सोनभद्र नरसंहार: सामने आया खौफनाक वीडियो, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच चीखते दिखे लोग, खेत में बिछी लाशें

सोनभद्र नरसंहार का एक खौफनाक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के मुताबिक, हालात इतने खौफनाक है कि सिर्फ और सिर्फ खून से सनी लाशें और रोने पीटने की आवाज़ सुनी और देखी जा सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी के सोनभद्र में पिछले 17 जुलाई को हुए नरसंहार का खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लोग हथियारों से लैस होकर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में गोलियों की तड़ातड़ाहट के बीच लोगों की चीख पुकार मची हुई। वीडियो के मुताबिक, हालात इतने खौफनाक है कि सिर्फ और सिर्फ खून से सनी लाशें और रोने पीटने की आवाज़ सुनी और देखी जा सकती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Published: 22 Jul 2019, 5:59 PM IST

वीडियो में एक शख्स पूछ रहा है कि किसने गोली मारी तो वहां मौजूद लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में घटना के तुरंत बाद होने वाली चीख-पुकार भी सुनाई दे रही है। इस नरसंहार में 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस मामले में प्रशासन की ओर 29 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही कई अन्‍य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं जिले में 2 महीने तक धारा 144 लगा दी गई है।

Published: 22 Jul 2019, 5:59 PM IST

गौरतलब है कि 17 जुलाई को गुर्जर समुदाय के लोगों ने गोंड आदिवासियों पर जमीन के कब्जे को लेकर हमला कर दिया था। गांव के प्रधान यज्ञदत्त गुर्जर ने एक बड़ी जमीन खरीदी थी, लेकिन इस पर पीढ़ियों से आदिवासी खेती कर रहे थे। प्रधान 200 से ज्यादा लोगों को लेकर इसी जमीन पर कब्जा करने के लिए आया था। इस दौरान प्रधान के लोगों ने आदिवासियों पर बंदूक, डंडा, गंडासे और दूसरे हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 24 से ज्यादा घायल हो गए।

Published: 22 Jul 2019, 5:59 PM IST

‘सोनभद्र नरसंहार’ के बाद शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र में मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंची थीं। अस्पताल में घायलों से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस महासचिव उम्भा गांव में मृतकों के परिजनों से मिलने जा रही थीं, इसी दौरान उन्हें रास्ते में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पुलिस उन्हें चुनार गेस्ट हाउस ले गई थी। पीड़ितों से मिलने की मांग करते हुए चुनार गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई थीं। शुक्रवार की रात उन्होंने भषण गर्मी में गेस्ट हाउस में धरने पर गुजारी। 24 घंटे बाद पीड़ितों ने चुनार गेस्ट हाउस के बाहर प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अपना धरना खत्म किया था। वहीं रविवार को सीएम योगी ने सोनभद्र का दौरा किया था।

इसे भी पढ़ें: सोनभद्र नरसंहार: पीड़ितों के लिए हुआ मुआवजे का ऐलान, प्रियंका बोलीं- कांग्रेस की हुंकार के बाद जागी योगी सरकार

सोनभद्र नरसंहार: लोकल थाने को पहले से थी वारदात की जानकारी, कांस्टेबल ने घटना वाले दिन बनाया था समझौते का दबाव

रात भर प्रियंका को मनाते रहे योगी के अफसर, लेकिन सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिले बिना लौटने से किया इनकार

सोनभद्र नरसंहार: पीड़ितों से मिलने पहुंचीं प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया, आखिर क्यों डरी योगी सरकार?

Published: 22 Jul 2019, 5:59 PM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 22 Jul 2019, 5:59 PM IST