हालात

सोनिया गांधी ने गलवान के शहीदों को बरसी पर दी श्रद्धांजलि, कहा- एक साल बाद भी सरकार ने कुछ स्पष्ट नहीं किया

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आग्रह करती है कि सरकार देश को विश्वास में ले और यह सुनिश्चित करे कि उसके कदम हमारे उन जवानों की प्रतिबद्धता के अनुकूल हैं जो मुस्तैदी के साथ हमारी सीमाओं की हिफाजत में खड़े हैं।

फाइल फोटोः IANS
फाइल फोटोः IANS 

गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सेना की खूनी झड़प को एक साल हो गया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस अवसर पर घटना में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि 14-15 जून की रात को हुई इस दुखद घटना पर कांग्रेस पार्टी दुखी है। चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में बिहार रेजिमेंट के 20 बहादुर सैनिक शहीद हो गए थे।

Published: undefined

सोनिया गांधी ने कहा, "बहुत ही धैर्य के साथ इंतजार किया कि सरकार सामने आएगी और देश को उन हालात के बारे में सूचित करेगी, जिनमें यह अप्रत्याशित घटना घटी तथा वह लोगों को विश्वास दिलाएगी की हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। अब कांग्रेस पार्टी अपनी इस चिंता को फिर से प्रकट करती है कि अब तक कोई स्पष्टता नहीं है और इस विषय पर प्रधानमंत्री का आखिरी बयान पिछले साल आया था कि कोई घुसपैठ नहीं हुई।"

Published: undefined

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री के बयान के संदर्भ में बार-बार सरकार से ब्यौरा मांगा और अप्रैल, 2020 से पूर्व की यथास्थिति बहाल करने की दिशा में हुई प्रगति का विवरण भी मांगा। चीन के साथ सेनाओं को पीछे हटाने का जो समझौता हुआ है, उससे लगता है कि यह अब तक भारत के लिए पूरी तरह नुकसानदेह रहा है।

Published: undefined

सोनिया गांधी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी आग्रह करती है कि सरकार देश को विश्वास में ले और यह सुनिश्चित करे कि उसके कदम हमारे उन जवानों की प्रतिबद्धता के अनुकूल हैं जो मुस्तैदी के साथ हमारी सीमाओं पर खड़े हैं।"

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'

  • ,
  • ढाई माह में ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे, कांग्रेस बोली- मोदी सरकार देश के लिए घातक

  • ,
  • सिनेजीवन: जब सनी देओल ही बन गए निर्देशक और जानें तिग्मांशु धूलिया और इरफान खान की अनोखी दोस्ती के बारे