हालात

सोनिया गांधी ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोलीं- उम्मीद है रोशनी का ये त्योहार कोरोना से पैदा संकट को कर देगा खत्म

कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि त्योहार को मनाए जाने के दौरान वे सभी महामारी संबंधी दिशा-निर्देशों और सावधानियों का पालन करें। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि खुशियों और पवित्रताओं के इस पल से राष्ट्र में प्रगति, सद्भाव और समृद्धि की वापसी होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश भर में हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश वासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि रोशनी का यह त्योहार कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई परेशानी और संकट को खत्म कर देगा। सोनिया गांधी ने अपने एक बयान में कहा, “रोशनी के इस त्योहार पर भारत और हमारे दिलों को रोशन करने वाले लाखों की संख्या में जल रहे दीपकों से महामारी, आर्थिक मंदी और नागरिकों को होने वाली परेशानी खत्म हो जाएगी।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि त्योहार को मनाए जाने के दौरान वे सभी महामारी संबंधी दिशा-निर्देशों और सावधानियों का पालन करें। सोनिया गांधी ने यह भी उम्मीद की कि खुशियों और पवित्रताओं के इस पल से राष्ट्र में प्रगति, सद्भाव और समृद्धि की वापसी होगी।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी देश वासियों को दीपावली की शुभकामाएं दी हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं।”

वहीं, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 14 Nov 2020, 2:59 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत

  • ,
  • राजस्थान में मानसून का कहर, जयपुर में सड़कें जलमग्न, धौलपुर में बाजार डूबे, 22 जिलों में येलो अलर्ट

  • ,
  • यादों में जॉनी वॉकरः बस कंडक्टर से बने कॉमेडी के बादशाह, अदाकारी से गमगीन चेहरों पर भी बिखेरी मुस्कान

  • ,
  • सिनेजीवन: आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान वजह से डायरेक्टर बने करण जौहर और 'Mtv हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड'