
दिल्ली के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बीच सर्द हवाओं से मौसम सुहावना रहा, जबकि कुछ स्थानों में 12.5 मिलीमीटर बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
Published: undefined
आईएमडी ने बताया कि सफदरजंग और लोधी रोड में क्रमश: 8.2-8.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि रिज केंद्र पर 8.6 मिमी और पालम में 6.2 मिमी बारिश हुई। आयानगर में 7.2 मिमी और पीतमपुरा में 5.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे के भीतर मयूर विहार में तीन मिमी, जबकि जनकपुरी में 12.5 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने मौसम के इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ को बताया, जिसने दक्षिण हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण तैयार किया।
मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार से मध्य पाकिस्तान समेत पंजाब और हरियाणा के आसपास के हिस्सों में इसके और तीव्र होने की संभावना है, जिससे अगले दो दिनों में और अधिक बारिश होगी।’’
Published: undefined
उन्होंने कहा कि मानसून से पहले की बारिश, गरज के साथ तूफान और कुछ स्थनों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, लेकिन मौसम की इस स्थिति में बदलाव होते ही तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा स्थिति बताती हैं कि 20 मार्च को मौसम की स्थिति के अधिक गंभीर होने की संभावना है।’’
Published: undefined
मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान के लगभग 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में बहुत हल्की से हल्की बारिश, बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफ़ान और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज़ हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Published: undefined
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 था।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined