
बेंगलुरु से दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के 150 यात्रियों की शुक्रवार की रात आफत बनकर आई। खबरों के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 2 बजे बेंगलुरू से दिल्ली आ रहे विमान में तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को नागपुर में उतारा गया। लेकिन फ्लाइट हवाई अड्डे पर उतरने के बावजूद विमान से यात्री बाहर निकल नहीं पाए। खबरों की माने तो करीब 3.5 घंटे विमान में यात्री फंसे रहे और सुबह 5.30 बजे यात्री विमान से बाहर आ पाए।
Published: undefined
खबरों के मुताबिक, स्पाइस जेट का बेंगलुरु से दिल्ली आ रहे विमान में पायलट को फ्यूल गेज में कोई तकनीकी खराबी नजर आई। इसके बाद पायलट ने करीब 2 बजे विमान की नागपुर में इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई। जिस दौरान विमान को नागपुर में आपात लैंडिग कराई जा रही थी उस समय विमान के अंदर करीब 150 लोग सवार थे। आपात लैंडिग को लेकर जहां पहले से ही यात्रियों के मन में दहशत मौजूद था तो दूसरी ओर गेट नहीं खुलने की वजह से यात्रियों को पूरी रात विमान में ही गुजारनी पड़ी।
Published: undefined
यात्रियों के मुताबिक उन्हें 2 बजे से लेकर 5.30 बजे तक विमान में ही रखा गया। करीब 6 बजे यात्रियों को विमान से निकालकर एयरपोर्ट के टर्मिनल में ले जाया गया। हालांकि स्पाइसजेट ने इस बारे में ट्विटर पर यात्रियों के सवालों के जवाब तो दिए हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined