हालात

ओमिक्रॉन वैरिएंट पर भी कारगर है स्पूतनिक वैक्सीन, रूस के संस्थान ने शोध में किया दावा

इंस्टीट़्यूट ऑफ मेडिकल विरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि जिन लोगों को पहले वैक्सीन लग चुकी थी उनमें स्पूतनिक का हल्का बूस्टर डोज ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए शरीर में एंटीबॉडीज की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी कर देता है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

रूस के गामेल्या सेंटर ने अपने एक शोध की प्रारंभिक प्रयोगशाला रिपोर्ट के हवाले से शुक्रवार को दावा किया है कि स्पूतनिक वी वैक्सीन और इसका एक हल्का बूस्टर डोज कोरोना के सुपर म्यूटेंट ओमिक्रोन वैरिएंट के खिलाफ भी कारगर है। इस शोध में कहा गया है कि यह स्पूतनिक वैक्सीन इस विषाणु के खिलाफ जोरदार तरीके से कारगर है और उम्मीद की जा रही है कि इससे रोग की गंभीरता में कमी आएगी और अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम भी कम होगा।

गामेल्या ने अपने शोध में कहा कि इसमें वैक्सीन लगाने के काफी लंबे समय बाद (कोरोना टीकाकरण के छह महीने बाद से अधिक की अवधि) सीरम प्रोटीन का इस्तेमाल किया गया था जो यह दर्शाता है कि वैक्सीन लगवाने के बाद इसका शरीर पर असर कितने लंबे समय तक रहता है। इसी में अन्य वैक्सीनों की अल्पअवधि की प्रभाविता (फाइजर-बायोएनटेक का 12-27 दिन और मॉडर्ना का 28 दिन) का भी अध्ययन भी किया गया था।

इसमें कहा गया है कि अगर किसी को दो से तीन महीने पहले वैक्सीन लगाई गई थी तो उसे एक स्पूतनिक का हल्का बूस्टर डोज देकर ओमिक्रोन के खिलाफ वायरस की लड़ने की क्षमता में काफी इजाफा किया जा सकता है। इसमें कहा गया है कि आंकड़ों के अनुसार स्पूतनिक वी वैक्सीन और स्पूतनिक का हल्का बूस्टर डोज ओमिक्रॉन के खिलाफ 80 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है।

इंस्टीट़्यूट ऑफ मेडिकल विरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि जिन लोगों को पहले वैक्सीन लग चुकी थी उनमें स्पूतनिक का हल्का बूस्टर डोज ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए शरीर में एंटीबॉडीज की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी कर देता है। सेंटर ने कहा कि स्पूतनिक वी और स्पूतनिक के हल्के बूस्टर डोज का कोई गंभीर दुष्प्रभाव (फेफड़ों या दिल की झिल्ली में संक्रमण) भी नहीं देखा गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस', सोनिया गांधी के घर बैठक के बाद जयराम ने दी जानकारी, कई और मुद्दे पर भी चर्चा

  • ,
  • सिनेजीवन: रणबीर कपूर की जमीन खरीद से खुश हैं गांववाले और सलमान खान को पहले से ही थी सोनाक्षी-जहीर के प्यार की भनक

  • ,
  • गुजरात के कच्छ में भूकंप, कुछ ही मिनटों के अंतराल पर तीन झटके लगे, दहशत में आए लोग, कोई नुकसान नहीं

  • ,
  • टीएमसी को एक और बड़ा झटका, अब राज्यसभा सांसद रुक्मिणी मलिक ने दिया इस्तीफा

  • ,
  • मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की बैठक, परिसीमन का विरोध करने का फैसला, इन मुद्दों पर मोदी सरकार से जवाब मांगेगी पार्टी