
गुजरात के अहमदाबाद के बाहरी इलाके में स्थित एक निजी बंगले में आयोजित पार्टी के दौरान शराब का सेवन किए जाने के मामले में पुलिस ने 43 पुरुषों को गिरफ्तार किया है और 38 महिलाओं को हिरासत में लिया है। खास बात यह है कि गुजरात में शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध है।
Published: undefined
अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई बुधवार देर रात के बाद एक विवाह वर्षगांठ पार्टी के दौरान की गई छापेमारी के बाद की गई। पुलिस ने बताया कि मुंबई निवासी एक व्यक्ति ने अपने बहनोई की 25वीं विवाह वर्षगांठ के अवसर पर अहमदाबाद के बाहरी इलाके में सानंद के पास सफल निर्वाणा ग्रीन्स स्थित एक निजी बंगले में गुरुवार तड़के करीब 12.30 बजे पार्टी आयोजित की थी। आयोजक ने अपने एक मित्र के स्वामित्व वाले बंगले में करीबी दोस्तों को आमंत्रित किया था। छापेमारी के दौरान पार्टी में मौजूद कुल 81 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
Published: undefined
अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने कहा, “43 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 38 महिलाओं को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया गया। इन महिलाओं को नोटिस जारी किए गए हैं।” एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 2.3 करोड़ रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की, जिसमें शराब की 15 बोतलें, 10 हुक्के, 22 कारें और 74 मोबाइल फोन शामिल हैं।
Published: undefined
उन्होंने कहा कि सभी उपस्थित लोगों के रक्त के नमूने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजे गए हैं ताकि शराब या मादक पदार्थों के सेवन की पुष्टि की जा सके। यदि किसी नमूने में मादक पदार्थों की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गुजरात निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined