हालात

जहांगीरपुरी में फायरिंग के आरोपी के घर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, एक शख्स हिरासत में

जहांगीपुरी में सोमवार को कुछ देर के लिए माहौल फिर से तनावपूर्ण हो गया। दरअसल शोभायात्रा के दौरान कथित तौर पर फायरिंग करने वाले व्यक्ति के घर पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची थी, उसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव किया।

फोटो : विपिन
फोटो : विपिन 

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक झड़पों के दौरान कथित तौर पर गोलियां चलाने वाले एक व्यक्ति के परिवार के सदस्यों ने सोमवार को उस समय पथराव किया, जब पुलिसकर्मी जांच के लिए उनके घर गए।

डीसीपी उषा रंगनानी ने कहा कि 17 अप्रैल से सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा था, जिसमें एक व्यक्ति (नीले कुर्ते में) 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी इलाके में दंगों के दौरान गोलियां चला रहा था। मामले की जांच के लिए उत्तर पश्चिम जिले की पुलिस टीम सीडी पार्क रोड स्थित कथित शूटर के घर उसकी तलाशी और उसके परिजनों से पूछताछ करने गई थी।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस वहां पहुंची तो उक्त व्यक्ति के परिवार वालों ने पुलिस टीम पर दो पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया।

फोटो : विपिन

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "कानूनी कार्रवाई की जा रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।"
जिस जगह पर 16 अप्रैल को दंगे हुए थे, वह अभी भी भारी सुरक्षा घेरे में है। यहां तक कि कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि जब तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य नहीं हो जाती, तब तक भारी संख्या में पुलिस वहां रहेगी।

फोटो : विपिन

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आईफोन के पार्ट्स बनाने वाली टाटा की फैक्ट्री में 3 कर्मचारियों दम घुटने से मौत, एप्पल ने शुरू की जांच

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़े सांस-संक्रमण के मरीज, डॉक्टर बोले- रोज 25-40 सिगरेट पीने जितना जहरीला है AQI

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रहे सरकारी कर्मचारी, तो अपने आप होंगे सस्पेंड!

  • ,
  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन और IED से हमले, 'बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स' ने किए बड़े दावे

  • ,
  • कांग्रेस ने सियांग बांध परियोजना पर रीजीजू की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाए, स्थानीय आदि समुदाय की चिंताओं की अनदेखी करने का आरोप