हालात

गोवा में दलबदलुओं का जबरदस्त विरोध, लोगों ने सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक

आरटीआई कार्यकर्ता सुदीप तामनकर ने इजिप्सियो डिसूजा और सैय्यद कादरी के साथ पणजी थाने में एक आम शिकायत दर्ज कर इन आठ विधायकों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

दलबदल की राजनीति से नाखुश गोवा में समाज के विभिन्न वर्गो ने हाल ही में पाला बदलने वाले आठ विधायकों के खिलाफ अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोग इन नेताओं के घरों के सामने प्रदर्शन कर और सामाजिक मुद्दों पर उनका सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाकर विरोध जता रहे हैं।

बुधवार दोपहर को कांग्रेस समर्थकों ने नुवेम निर्वाचन क्षेत्र के स्थानीय लोगों के साथ अलेक्सो सिकेरा के घर के सामने उनके खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध किया। उन्होंने उन्हें 'बैकस्टैबर' कहकर उनका पुतला फूंका। भाजपा में शामिल हुए आठ विधायकों का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर विभिन्न कार्टून और रील भी वायरल हो रहे हैं।

वहीं आरटीआई कार्यकर्ता सुदीप तामनकर ने इजिप्सियो डिसूजा और सैय्यद कादरी के साथ पणजी थाने में एक आम शिकायत दर्ज कर इन आठ विधायकों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। कामत के बीजेपी में शामिल होने के लिए भगवान से मार्गदर्शन मिलने वाले बयान के खिलाफ उन पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

कांग्रेस नेता विरियातो फर्नांडीस ने कहा, "हमारी मांग सीधी थी, मतदाताओं द्वारा डाले गए वोटों को वापस दें और विधायक पद से इस्तीफा दें। तब ये सभी दलबदलू बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं।" उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें विधायक अलेक्सो सिकेरा से मिलने से रोका। उन्होंने कहा, "हम दलबदलुओं द्वारा प्रतिनिधित्व वाले अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में अपना विरोध जारी रखेंगे।"

बता दें कि 14 सितंबर को गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, राजेश फलदेसाई, एलेक्सो सिकेरा और रुडोल्फ फर्नाडीस ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का थाम लिया था। उन्होंने भगवा पार्टी में शामिल होने के बाद दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

दिगंबर कामत ने अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा था कि यह भगवान के मार्गदर्शन में था कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया। दिगंबर कामत के इस बयान की गोवा के लोगों की काफी आलोचना की थी। लोग उनके इस बयान पर खुलकर नाराजगी जता रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो