हालात

मोदी सरकार में एक और नौकरशाह की सामने आई नाराजगी, तबादला होने के बाद मांगा जल्द रिटायरमेंट

नाराज सुभाष चंद्र गर्ग ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। बुधवार को उन्हें ऊर्जा मंत्रालय का सचिव बनाया गया था। इससे पहले वह वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव का पद संभाला रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मोदी सरकार में एक और नौकरशाह की नाराजगी सामने आई है। खबरों के मुतबाकि, सुभाष गर्ग ने जल्द रिटायरमेंट लेने के लिए अर्जी दायर की है। बता दें कि सरकार ने वित्त सचिव सुभाष गर्ग का तबादला ऊर्जा मंत्रालय में कर दिया है। खबरों की माने तो तबादले की सूचना मिलने के बाद सुभाष गर्ग नाराज चल रहे थे।

वहीं निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के वर्तमान सचिव अतानु चक्रवर्ती आर्थिक मामलों के विभाग के नए सचिव होंगे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, वह अब अजय कुमार भल्ला की जगह ऊर्जा सचिव के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। विभागों के अधिकारियों का फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू होगा। लेकिन इस तुरंत बाद सुभाष गर्ग ने अपने जल्दी रिटायरमेंट की अर्जी भी दाखिल कर दी है।

खबरों की माने तो मोदी सरकार का नौकरशाही तबादला सुभाष गर्ग के लिए एक डिमोशन के तौर पर देखा जा रहा था। यह वित्त सचिव का पद बेहद खास है। इस पद पर काफी वरिष्ठ अधिकारी को ही जिम्मेदारी मिलती है। इसी बात के चलते सुभाष गर्ग ने ट्रांसफर की खबर मिलते ही अपने रिटायरमेंट के लिए आवेदन कर दिया। उन्होंने समय से पहले ही रिटायरमेंट की मांग की है।

बता दें कि सुभाष गर्ग 1983 के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 2017 में आर्थिक मामलों के सचिव के तौर पर पदभार संभाला था। दिसंबर 2018 में वह वित्त सचिव बने थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 5 जुलाई को बजट पेश किये जाने के एक महीने के अंदर ही उन्हें मंत्रालय से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Jul 2019, 3:29 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • जमुई कांडः आरोपियों से ज्यादा उजागर करने वालों के पीछे पड़ी बिहार पुलिस! 120 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज

  • ,
  • खेल: श्रेयस अय्यर ने की जापान की तारीफ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

  • ,
  • बिहार: जमुई घटना को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं, घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक

  • ,
  • धरती की जीवन-व्यवस्था पर बढ़ा संकट, 9 में से 7 ‘प्लैनेटरी बाउंड्री’ टूटीं, खतरे में मानव जीवनः रिपोर्ट