हालात

हिमाचल के नए CM बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, शपथ ग्रहण समारोह में राहुल-प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता हुए शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता सचिन पायलट समेत कई कई बड़े नेता शामिल हुए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया Admin

सुखविंदर सिंह सुक्खू के रूप में हिमाचल प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Published: 11 Dec 2022, 1:50 PM IST

शिमला में शपथ लेने के बाद हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, “हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का 'रथ' रोक कर दिया है।”

Published: 11 Dec 2022, 1:50 PM IST

शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह बघेल, कांग्रेस नेता सचिन पायलट समेत कई कई बड़े नेता शामिल हुए।

शिमला में शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हम सभी बहुत खुश हैं। हमने जो भी वादा किया है हम उसे जल्द से जल्द लागू करना चाहते हैं।

Published: 11 Dec 2022, 1:50 PM IST

सुखविंदर सिंह सुक्खू का राजनीतिक सफर

सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए हैं। सुक्खू ने छात्र राजनीति में अपना करियर शुरू किया और 2013 से 2019 तक पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के पद पर रहे। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में पार्टी के छात्र विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की सेवा की है। 1989 में उन्हें इसकी राज्य इकाई का अध्यक्ष चुना गया। सुक्खू ने राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। राज्य की राजनीति में शामिल होने से पहले, उन्होंने दो बार 1992 और 2002 में शिमला नगर निगम के पार्षद के रूप में कार्य किया। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सुक्खू ने चुनाव अभियान समिति का नेतृत्व किया।

Published: 11 Dec 2022, 1:50 PM IST

मुकेश अग्निहोत्री का राजनीतिक सफर

पत्रकार से राजनेता बने 60 वर्षीय मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में अपने गढ़ हरोली सीट से जीत हासिल की है। अग्निहोत्री ने इस सीट से पहले तीन बार- 2007, 2012 और 2017 में प्रतिनिधित्व किया था। 8 दिसंबर को विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला, 68 सदस्यीय सदन में 34 से छह अधिक- 40 सीटें जीतीं, जबकि निवर्तमान बीजेपी 25 पर सिमट गई।

Published: 11 Dec 2022, 1:50 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 11 Dec 2022, 1:50 PM IST

  • राहुल-अखिलेश की अनोखी जनसभा, माइक खराब लेकिन देश की वर्तमान दशा-दिशा और भविष्य पर खूब हुई चर्चा, देखें वीडियो

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ईरानी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की आपात स्थिति में लैंडिंग, हादसे का अंदेशा, रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना

  • ,
  • लोकसभा चुनावः बिहार की 5 सीट पर भी कल वोटिंग, सारण में रोहिणी तो हाजीपुर में चिराग की साख दांव पर

  • ,
  • ईरानी राष्ट्रपति को ले जा रहे हेलीकॉप्‍टर की अजरबैजान में हुई हार्ड लैंडिंग, दुर्घटना की खबरों को खारिज किया

  • ,
  • लोकसभा चुनावः पांचवें चरण में कल बंगाल की 7 सीट पर भी मतदान, BJP के कई दिग्गजों की साख दांव पर