हालात

सुपरस्टार रजनीकांत तमिलनाडु को देंगे ‘ईमानदार सरकार’, जनवरी में करेंगे अपनी पार्टी की घोषणा

अभिनेता रजनीकांत ने आज ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु में लोगों के बड़े पैमाने पर मिले समर्थन से एक ईमानदार, पारदर्शी, भ्रष्टाचाररहित, धर्मनिरपेक्ष और आध्यात्मिक राजनीति होगी। उन्होंने जनवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी लाने का ऐलान किया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत ने गुरुवार को राजनीति में आने का ऐलान करते हुए कहा कि वह जनवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी लाएंगे और इस संबंध में 31 दिसंबर, 2020 को एक घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही रजनीकांत ने तमिलनाडु की राजनीति में अपनी वापसी को लेकर लग रहीं तमाम अटकलों को भी खत्म कर दिया है।

दिग्गज अभिनेता ने एक ट्वीट में राजनीति में चमत्कार दिखाने की घोषणा करते हुए कहा, "आगामी विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु में लोगों के बड़े पैमाने पर मिले समर्थन से एक ईमानदार, पारदर्शी, भ्रष्टाचार-रहित, धर्मनिरपेक्ष और आध्यात्मिक राजनीति होगी। चमत्कार होगा।"

रजनीकांत ने ईमानदार राजनीति का वादा करते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी लोगों के भारी समर्थन के साथ चुनाव जीतेगी। इससे पहले सोमवार को रजनीकांत ने चेन्नई में अपने समर्थकों के साथ गहन विचार विमर्श किया था। बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि वे राजनीति में प्रवेश करने को लेकर अपने फैसले के बारे में वह जल्द से जल्द अवगत कराएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 03 Dec 2020, 4:07 PM IST

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला