हालात

मणिपुर हिंसा मामला: आदिवासियों की सुरक्षा सेना से कराने की मांग, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में हो रही हिंसा पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि ये लॉ एंड ऑर्डर का मामला है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मणिपुर में हिंसा का मामला फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। आदिवासियों की सुरक्षा सेना से कराने की मांग की है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में हो रही हिंसा पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि ये लॉ एंड ऑर्डर का मामला है। वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियां मौके पर हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इस पर अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश कॉलिन गोंजाल्विस ने अदालत को बताया कि 70 आदिवासियों की हत्या हो चुकी है। सरकार किसी भी तरह से हिंसा को रोकने में नाकाम रही है जबकि सरकार की ओर से अदालत को आश्वासन दिया गया था कि वो सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेगी।

अदालत को आदिवासियों की सुरक्षा के लिए सेना की तैनाती के आदेश देने चाहिए। वहीं केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि ये कानून- व्यवस्था का मामला है। पहले भी अदालत ने ऐसी ही अर्जी पर सुनवाई से इनकार कर दिया था। फिलहाल एजेंसियों को काम करने दिया जाना चाहिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • महाराष्ट्र सरकार को मनोज जरांगे की चेतावनी- 'मराठा समाज मुंबई आने को तैयार, सरकार को घुटनों पर लाएंगे'

  • ,
  • 'ईरान को आर्थिक सहारा देने वालों को भुगतने होंगे परिणाम', स्कॉट बेसेंट की चेतावनी, बोले- 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' शुरू

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: पश्चिम एशिया में तनाव, US ने ईरान के 5 टैंकरों को किया तबाह, तेहरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें

  • ,
  • गुलजार सिंह की मौत पर राहुल गांधी का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- 'सवाल करोगे तो धमकी और यातना मिलेगी'

  • ,
  • ईरान की एविएशन पर अमेरिका का शिकंजा, 27 एअरलाइंस पर लगाए नए प्रतिबंध, तीसरे देश की कंपनियों को भी निशाना बनाया