हालात

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी सर्वे पर यूपी सरकार और हिंदू पक्ष से मांगा जवाब, 'शिवलिंग' वाली जगह सुरक्षित करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी डीएम को उस जगह की विधिवत सुरक्षा करने का आदेश दिया है, जहां शिवलिंग पाए जाने की सूचना है, । साथ ही कोर्ट ने कहा है कि उस क्षेत्र की सुरक्षा करने की वजह से मुसलमानों को मस्जिद में प्रवेश करने या नमाज अदा करने से नहीं रोका जाएगा।

फोटोः ANI
फोटोः ANI 

सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के जिला अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद की याचिका पर हिंदू याचिकाकर्ताओं और यूपी सरकार को नोटिस जारी किया, जिसमें वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वीडियोग्राफिक सर्वेक्षण का निर्देश दिया गया था। दोनों को 19 मई तक जवाब दाखिल करने को कहा है।

Published: undefined

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि डीएम वाराणसी यह सुनिश्चित करें कि जिस क्षेत्र में शिवलिंग पाए जाने की सूचना है, उसकी विधिवत रक्षा की जाए। कोर्ट ने आदेश में यह भी कहा कि जिस क्षेत्र में शिवलिंग पाए जाने की सूचना है, उस क्षेत्र की रक्षा करने का निर्देश किसी भी तरह से मुसलमानों को मस्जिद में प्रवेश करने या नमाज़ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए उपयोग करने से नहीं रोकता है।

Published: undefined

हिंदू सेना का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता बरुन कुमार सिन्हा ने कहा कि आज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिस स्थान पर शिवलिंग पाया गया था, उसे डीएम द्वारा संरक्षित किया जाना चाहिए और मुस्लिम समुदाय के लोगों को मस्जिद में प्रार्थना और धार्मिक अनुष्ठान के लिए इसका उपयोग करने की अनुमति भी दी जानी चाहिए।

Published: undefined

मुस्लिम पक्ष की सुप्रीम कोर्ट में याचिका के खिलाफ याचिका दायर करने वाले हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि यह निचली अदालत का मामला है और इसे वहीं सुलझाया जाना चाहिए। अब दो दिन में सर्वे रिपोर्ट सौंप दी जाएगी और फिर सब कुछ साफ हो जाएगा।

वहीं वाराणसी की जिला अदालत ने ज्ञानवापी परिसर का सर्वे करने वाली टीम को रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो दिन का समय दिया है। आज हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त अजय मिश्रा को हटाने का भी आदेश जारी किया। सर्वे टीम ने कोर्ट से रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो दिन का समय मांगा था।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा