हालात

हवाई दुर्घटना में अजित पवार की मौत पर संदेह बरकरार है... रोहित पवार ने चाचा की मौत पर उठाए गंभीर सवाल

रोहित पवार ने कहा कि हर किसी के मन में अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के बारे में सवाल और संदेह हैं। मैं 10 फरवरी को मुंबई में इस बारे में एक प्रस्तुति दूंगा। दुर्घटना क्यों हुई और यह कैसे हुई होगी, ये मुद्दे 10 फरवरी को उठाए जाएंगे।

हवाई दुर्घटना में अजित पवार की मौत पर संदेह बरकरार है... रोहित पवार ने चाचा की मौत पर उठाए गंभीर सवाल
हवाई दुर्घटना में अजित पवार की मौत पर संदेह बरकरार है... रोहित पवार ने चाचा की मौत पर उठाए गंभीर सवाल फोटोः सोशल मीडिया

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता रोहित पवार ने शनिवार को कहा कि हवाई दुर्घटना में अजित पवार की मौत की परिस्थितियों के बारे में सभी को संदेह है और वह बरकरार है। पवार ने कहा कि वह 10 फरवरी को इस बारे में एक विस्तृत प्रस्तुति देंगे। एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की चर्चाओं के बीच पुणे जिले में 28 जनवरी को बारामती हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

Published: undefined

बारामती में जिला परिषद चुनाव में अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक रोहित पवार ने कहा कि अजित पवार ने एनसीपी गुटों के एकजुट होने की इच्छा जताई थी और विलय की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए चुनाव शनिवार को हुए।

Published: undefined

दिवंगत एनसीपी प्रमुख के भतीजे रोहित पवार ने कहा, ‘‘हर किसी के मन में अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के बारे में सवाल और संदेह हैं। ये संदेह अब भी बरकरार हैं। मैं 10 फरवरी को मुंबई में इस बारे में एक प्रस्तुति दूंगा। दुर्घटना क्यों हुई और यह कैसे हुई होगी, ये मुद्दे 10 फरवरी को उठाए जाएंगे।’’

Published: undefined

जिला परिषद चुनाव के लिए एनसीपी (एसपी) और एनसीपी ने हाथ मिलाया है और दोनों ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं। अजित पवार एनसीपी के प्रमुख थे, जबकि उनके चाचा शरद पवार एनसीपी (एसपी) के प्रमुख हैं। अहिल्यानगर जिले के कर्जत-जामखेड विधानसभा क्षेत्र से विधायक रोहित पवार ने कहा कि अजित पवार हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं की बेहतरी की कामना करते थे और चाहते थे कि जो लोग उनकी विचारधारा साझा करते हैं वे निर्वाचित हों।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि दिवंगत एनसीपी प्रमुख को दोनों गुटों के बीच विलय की उम्मीद थी। रोहित पवार ने कहा, ‘‘अजित दादा की दिली इच्छा थी कि सभी एक परिवार के रूप में साथ आएं और उसी तरह आज सभी एक साथ आए हैं। दादा ने प्रयास किए थे। हम भी इसी तरह प्रयास करते रहेंगे। परिवार अभी भी एकजुट है।’’

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined