हालात

ममता बनर्जी के घर के पास संदिग्ध शख्स गिरफ्तार, हथियार, ड्रग्स और कई सुरक्षा एजेंसियों के फर्जी आईडी बरामद

शेख नूर अमीन के पास से अति सुरक्षित क्षेत्र में हथियार और ड्रग्स के साथ कई सुरक्षा एजेंसियों के फर्जी आईडी कार्ड बरामद होने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार अमीन से कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कड़ी पूछताछ कर रहे हैं।

ममता बनर्जी के घर के पास संदिग्ध गिरफ्तार, कई सुरक्षा एजेंसियों के फर्जी आईडी बरामद
ममता बनर्जी के घर के पास संदिग्ध गिरफ्तार, कई सुरक्षा एजेंसियों के फर्जी आईडी बरामद फोटोः सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास से शेख नूर अमीन नाम के एक शख्स को हथियारों और ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। इतना ही नही शेख नूर अमीन के वाहन से आईबी और बीएसएफ सहित कई सुरक्षा एजेंसियों के फर्जी पहचान पत्र बरामद किए गए हैं, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।

कोलकाता पुलिस ने वाहन पंजीकरण संख्या डब्ल्यूबी 07यू0277 को जब्त कर लिया है। वाहन से पुलिस की वर्दी भी बरामद हुई है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी के आवास के पास उच्च सुरक्षा क्षेत्र में प्रवेश करते समय नूर अमीन ने जो पहचान पत्र दिखाया, वह आईबी का था। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी ने इसे नकली पाया और तुरंत अपने सहयोगियों की मदद से अमीन को पकड़ लिया।

शुरुआती जांच से पता चला कि पश्चिम मिदनापुर जिले के डेबरा का मूल निवासी अमीन अपनी पत्नी के साथ कोलकाता के बाहरी इलाके आनंदपुर में रह रहा था। उनके पड़ोसी उन्हें 'नूर इंटीरियर' नामक कंपनी के मालिक और ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन एसोसिएशन नामक स्व-घोषित मानवाधिकार समूह के सदस्य के रूप में जानते थे।

शेख नूर अमीन के पास से अति सुरक्षित क्षेत्र में हथियार और ड्रग्स के साथ देश की कई सुरक्षा एजेंसियों के फर्जी आईडी कार्ड बरामद होने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमीन से कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसियां के भी जल्द उससे पूछताछ करने के लिए पहुंचने की उम्मीद है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो

  • ,
  • मनमोहन सिंह सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में थे, उनकी ईमानदारी और जवाबदेही का रिकॉर्ड अलग था: सोनिया गांधी

  • ,
  • बिहार में उर्दू, अरबी-फारसी के शिक्षकों के साथ भेदभाव! तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना