हालात

गुजरात: सूरत में फैला स्‍वाइन फ्लू, अस्पताल में 28 मरीज भर्ती, हाई कोर्ट ने रूपाणी सरकार से मांगी रिपोर्ट

देश के सबसे स्‍वच्‍छ शहरों में शुमार गुजरात का सूरत एक बार फिर गंभीर बीमारी की चपेट में है।शहर के अस्‍पतालों में स्‍वाइन फ्लू के 28 मरीजों को भर्ती कराया जा चुका है इनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  गुजरात के सूरत में फैला स्‍वाइन फ्लू

गुजरात का सबसे स्वच्छ शहर सूरत स्वाइन फ्लू जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गया है। 90 के दशक में प्‍लेग जैसी महामारी झेल चुके शहर में स्‍वाइन फ्लू दस्‍तक दे रहा है। अभी तक शहर के कई अस्‍पतालों में स्‍वाइन फ्लू के 28 मरीजों को भर्ती कराया गया है। जिसमें से 4 की हालत नाजुक है। स्‍वास्‍थ अधिकारियों के मुताबिक शहर में गणपति विसर्जन के बाद से मामलों में तेजी आई है।

सूरत के डिप्‍टी हेल्‍थ कमिश्‍नर डॉ आशीष मेहता के मुताबिक सूरत शहर में स्‍वाइन फ्लू के मामले पिछले एक सप्‍ताह में तेजी से बढ़े हैं। 4 मरीजों को फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं बाकी 24 मरीजों की हालत स्थिर है। उन्‍हें उचित उपचार दिया जा रहा है। आशीष मेहता ने कहा कि सूरत में गणपति विसर्जन की काफी धूम रही थी, विसर्जन के लिए लोग बड़ी संख्‍या में एक जगह पर एकत्रित हुए थे, जिसके बाद से शहर में स्‍वाइन फ्लू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई।

वहीं दूसरी तरफ गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य में स्वाइन फ्लू सहित डेंगू, चिकनगुनिया और अन्य बीमारियों को लेकर उठाए गए कदमों पर सरकार से रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि कोर्ट इन मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को करेगी। तब तक राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट जमा करनी होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 04 Oct 2018, 11:35 AM IST

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति