हालात

Ukraine-Russia War: दोनों देशों के बीच थोड़ी देर में शुरु होगी बातचीत, बेलारुस बॉर्डर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल

युद्ध के बीच रूस और यूक्रेन के बीच थोड़ी देर में ही बातचीत शुरु होने वाली है। बेलारूस-यूक्रेन बॉर्डर पर बैठक की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं और दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंच गए हैं। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर हमलों में कुछ कमी की है।

सोशल मीडिया
सोशल मीडिया 

रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता का पहला दौर थोड़ी देर में शुरु होने वाला है। बेलारूस बॉर्डर पर होने वाली इस बातचीत के लिए रूस और य़ूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल पहुंच चुके हैं। समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने सोमवार को यह जानकारी दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया के माध्यम से बीती रात जानकारी दी थी कि यूक्रेन बेलारूस-यूक्रेनी सीमा पर रूस के साथ बातचीत करने के लिए सहमत हो गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले जेलेंस्की ने बातचीत के लिए बुडापेस्ट और वारसॉ सहित वैकल्पिक शहरों का सुझाव देते हुए बेलारूस में बातचीत करने के रूस के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

Published: undefined

उधर क्रेमलिन ने भी घोषणा की है कि रूसी प्रतिनिधिमंडल बेलारूस पहुंच गया है और गोमेल शहर में यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है, इसके तुरंत बाद उन्होंने रविवार को अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में यह टिप्पणी की। क्रेमलिन ने कहा था कि यूक्रेन रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन बेलारूस कोई विकल्प नहीं है क्योंकि रूस अपने कुछ हमलों को बेलारूस से अंजाम दे रहा है। उन्होंने कहा था, "हम मिन्स्क में बातचीत के लिए नहीं कह रहे हैं। अन्य शहर मिलने की जगह हो सकते हैं।"

उधर जेलेंस्की ने कहा था, "हम शांति चाहते हैं, हम मिलना चाहते हैं, हम युद्ध का अंत चाहते हैं। कोई भी अन्य शहर हमारे लिए उपयुक्त होगा, कोई भी देश, जिसकी सीमा से मिसाइलें नहीं दागी जाती हैं।" इससे पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसियों के प्रतिनिधियों सहित एक प्रतिनिधिमंडल बेलारूस पहुंच गया है। पेसकोव ने कहा कि रूस ने यूक्रेन को चेतावनी दी है कि वह किसी भी संभावित वार्ता के दौरान सैन्य अभियानों को स्थगित नहीं करेगा।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के शांति प्रस्ताव को अमेरिका ने बताया कचरा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- सीजफायर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: TMC नेता अभिषेक बनर्जी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा वापस, पायलट कार की सुविधा भी बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • बिहारः पटना में सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...