
तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर जारी खींचतान के बीच शनिवार को वीसीके के बाद दो विधायकों वाली आईयूएमएल ने भी टीवीके प्रमुख विजय को बिना शर्त समर्थन दे दिया। इसी के साथ टीवीके के पास 121 सदस्यों का समर्थन हो गया है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है। सरकार गठन का रास्ता साफ होने के बाद टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर राज्यपाल से मिलने चेन्नई के लोक भवन पहुंचे हैं, जहां बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
Published: undefined
इससे पहले इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) को सरकार गठन के लिए बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कादर मोहिदीन ने समर्थन पत्र सौंपते हुए इसे राजनीतिक स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। यह पत्र टीवीके के कार्यकारी समिति के मुख्य समन्वयक सेंगोट्टैयन और नीति-प्रचार महासचिव अरुण राज को सौंपा गया। इस मौके पर सेंगोट्टैयन ने आईयूएमएल के समर्थन का स्वागत करते हुए आभार जताया।
उन्होंने आगे कहा कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के समर्थन के बाद न केवल राज्य, बल्कि पूरे देश में शांति और राहत का माहौल महसूस किया जा रहा है। उनके अनुसार, यह समर्थन सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक स्थिरता को मजबूत करेगा। टीवीके महासचिव अरुण राज ने कहा कि हमें आईयूएमएल और अन्य दलों से समर्थन मिला है। आईयूएमएल नेताओं ने हमारी पाार्टी को समर्थन दिया है। हमने सरकार बनाने के लिए बहुमत का जरूरी आंकड़ा पार कर लिया है और बहुत जल्द हमारे नेता सीएम पद की शपथ लेंगे।
Published: undefined
इससे पहले, विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) ने भी टीवीके को समर्थन देने की घोषणा की थी, जिससे विजय के लिए राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए जरूरी संख्या जुटाने का रास्ता साफ हो गया। ताजा आंकड़ों के अनुसार, टीवीके को 120 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिसमें टीवीके के 107, कांग्रेस के पांच, और सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के दो-दो विधायक शामिल हैं।
Published: undefined
तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था। इस चुनाव में डीएमके, एआईएडीएमके, नाम तमिलर काची (एनटीके) और टीवीके के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 4 मई को घोषित नतीजों में टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि, जब विजय ने अपनी जीती हुई दो सीटों में से केवल एक सीट अपने पास रखने का फैसला किया तो पार्टी की प्रभावी संख्या घटकर 107 रह गई।
Published: undefined
चुनाव परिणाम आने के बाद से ही चेन्नई में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई थी और टीवीके ने सरकार गठन के लिए कई दलों से संपर्क साधा। सबसे पहले कांग्रेस ने जनादेश का सम्मान करते हुए विजय के साथ जाने का फैसला किया। इसके बाद सीपीआई और सीपीएम ने विजय को समर्थन देने की घोषणा की। इसके बाद अब वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से विजय ने बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। विजय ने राज्यपाल अर्लेकर से तुरंत मुलाकात का समय मांगा है, क्योंकि राज्यपाल जल्द ही केरल रवाना होने वाले हैं। टीवीके नेतृत्व सहयोगी दलों के समर्थन पत्र सौंपते हुए औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।
Published: undefined