हालात

तमिलनाडुः सीएम विजय ने 24 घंटे में ही अपने ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया, सहयोगी दलों ने जताया था विरोध

ज्योतिषी वेत्रिवेल को मुख्यमंत्री कार्यालय में राजनीतिक मामलों को देखने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन यह सरकारी आदेश नियुक्ति के 24 घंटे से भी कम समय में वापस ले लिया गया। इस पद पर किसी नए व्यक्ति की नियुक्ति को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।

तमिलनाडुः सीएम विजय ने 24 घंटे में ही अपने ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया, सहयोगी दलों ने जताया था विरोध
तमिलनाडुः सीएम विजय ने 24 घंटे में ही अपने ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया, सहयोगी दलों ने जताया था विरोध फोटोः सोशल मीडिया

तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के विशेष कार्याधिकारी के रूप में ज्योतिषी रिक्की राधन पंडित वेत्रिवेल की नियुक्ति के आदेश को वापस ले लिया है। इस प्रकार ज्योतिषी वेत्रिवेल को नियुक्ति के 24 घंटे से भी कम समय में पद से हटा दिया गया है। राज्य सरकार के प्रधान सचिव की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया कि पंडित वेत्रिवेल की ओएसडी के पद पर नियुक्ति को रद्द किया जाता है।

24 घंटे से भी कम समय में आदेश वापस

ज्योतिषी वेत्रिवेल को मुख्यमंत्री कार्यालय में राजनीतिक मामलों को देखने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अब यह सरकारी आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। यह सरकारी आदेश नियुक्ति किए जाने के 24 घंटे से भी कम समय में वापस ले लिया गया। इस पद पर किसी नए व्यक्ति की नियुक्ति को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।

Published: undefined

नियुक्ति होते ही विवादों में घिरा आदेश

सीएम विजय ने मंगलवार को पंडित रिकी राधा वेत्रीवेल को सीएम कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के पद पर नियुक्त किया था। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया था। लेकिन ये नियुक्ति तुरंत ही विवादों के घेरे में आ गई। विधानसभा में विपक्ष के साथ ही टीवीके के गठबंधन के साथियों ने भी इस नियुक्ति की तीखी आलोचना की थी। इसके बाद सीएम विजय ने 24 घंटे से भी कम समय में ज्योतिषी पंडित रिकी राधा वेत्रीवेल की नियुक्ति को रद्द कर दिया है।

ज्योतिषी पंडित रिकी राधा की नियुक्ति के कदम की टीवीके सरकार को समर्थन देने वाली वीसीके, सीपीआईएम और सीपीआई जैसी पार्टियों ने खुलकर आलोचना की। बुधवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले, वीसीके नेता वाणी अरसु ने सरकार से साइंटिफिक और लॉजिकल सोच पर फोकस करने और उन चीजों पर ध्यान न देने की अपील की जिन्हें ज़्यादातर अंधविश्वास माना जाता है।

Published: undefined

लेफ्ट पार्टियों ने की फैसले की आलोचना

लेफ्ट पार्टियों ने भी इस पर ऐसी ही तीखी प्रतिक्रिया दी। सीपीएम राज्य सचिव पी शनमुगम ने कहा कि साइंटिफिक सोच और समझदारी भरी सोच को बढ़ावा देना सरकार की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकारी खर्च पर किसी ज्योतिषी को सरकारी पद पर अपॉइंट करने से सिर्फ अंधविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। सीपीआई के राज्य सचिव एम वीरपांडियन ने भी ऐसी ही चिंता जताई। इन हलचलों के बाद आखिर सीएम विजय ने ज्योतिषी वेत्रिवेल को नियुक्ति के 24 घंटे से भी कम समय में पद से हटा दिया।

Published: undefined

कौन हैं पंडित रिकी राधा वेत्रिवेल

पंडित रिकी राधा वेत्रिवेल लंबे समय से विजय के पर्सनल ज्योतिषी और आध्यात्मिक सलाहकार रहे हैं। पंडित रिकी राधा टीवीके की स्थापना से ही पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे और लंबे समय से टीवीके के प्रवक्ता के रूप में सक्रिय थे। पंडित रिकी राधा ने चुनाव से लगभग एक साल पहले ही विजय और उनकी पार्टी टीवीके की सुनामी जैसी जीत की भविष्यवाणी कर दी थी, जो सटीक साबित हुई। माना जाता है कि विजय के शपथ ग्रहण की तारीख और समय जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं में भी उनकी सलाह ली गई। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि दूसरों का भविष्य देखने वाले पंडित रिकी राधा अपना ही भविष्य नहीं देख पाए।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined