हालात

तमिलनाडुः AIADMK हुई दो फाड़! 30 बागी विधायक विजय को देंगे समर्थन, पलानीस्वामी पर लगाए गंभीर आरोप

एआईएडीएमके नेता षणमुगम ने कहा कि वे आज मुख्यमंत्री विजय से मिलकर उनकी सरकार को समर्थन का सौंपेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पलानीस्वामी डीएमके के समर्थन से सरकार बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके का गठन ही डीएमके के विरोध और ‘सफाये’ के लिए हुआ है।

तमिलनाडुः AIADMK हुई दो फाड़! 30 बागी विधायक विजय को देंगे समर्थन, पलानीस्वामी पर लगाए गंभीर आरोप
तमिलनाडुः AIADMK हुई दो फाड़! 30 बागी विधायक विजय को देंगे समर्थन, पलानीस्वामी पर लगाए गंभीर आरोप फोटोः PTI

तमिलनाडु में एक बड़े घटनाक्रम में विपक्षी दल एआईएडीएमके विभाजन की कगार पर पहुंच गई है। पार्टी प्रमुख पलानीस्वामी पर प्रतिद्वंद्वी डीएमके के साथ पर्दे के पीछे से गठबंधन की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए विधायकों के एक बड़े समूह ने बगावत कर दी है। इसके साथ ही इस गुट ने अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार को अपना खुला समर्थन देने की घोषणा कर दी है। टीवीके सरकार बुधवार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी।

Published: undefined

एआईए़ीएमके के वरिष्ठ नेता एस.पी. वेलुमणि और सी.वे. षणमुगम के नेतृत्व में लगभग 30 विधायकों के बागी गुट में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इस गुट ने 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद पलानीस्वामी के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। इन चुनावों में अन्नाद्रमुक ने जिन 164 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से वह केवल 47 सीटें ही जीतने में सफल रही थी।

षणमुगम ने पत्रकारों से कहा कि वे आज मुख्यमंत्री विजय से मिलकर उनकी सरकार को समर्थन देने के लिए पत्र सौंपेंगे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि पार्टी के महासचिव पलानीस्वामी डीएमके के समर्थन से सरकार बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके का गठन ही डीएमके के विरोध और ‘सफाये’ के लिए हुआ है।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सदस्यों ने एम के स्टालिन की अगुवाई वाली पार्टी के समर्थन से सरकार बनाने के पलानीस्वामी के प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव एआईएडीएमके के मूलभूत सिद्धांतों के विपरीत है क्योंकि इसका गठन ही डीएमके का विरोध करने और उसे ‘जड़ से उखाड़ने’ के लिए किया गया था।

इस बीच एआईएडीएमके नेतृत्व ने इन आरोपों को 'अफवाह' बताकर खारिज कर दिया है। एआईएडीएमके ने 'एक्स' पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि वेलुमणि, षणमुगम और सी विजयभास्कर खुद टीवीके सरकार में मंत्री पद पाने की कोशिश कर रहे हैं। इसने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता पलानीस्वामी के साथ मजबूती से खड़े हैं और गठबंधन के फैसले मुट्ठी भर विधायकों द्वारा नहीं लिए जा सकते।

Published: undefined

एमजीआर द्वारा स्थापित एआईएडीएमके की इस अंदरूनी कलह ने पार्टी के उन आंतरिक सत्ता संघर्षों की यादें ताजा कर दी हैं, जो 1987 में संस्थापक एम. जी. रामचंद्रन और फिर 2016 में मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन के बाद देखे गए थे।

इधर डीएमके ने दोनों दलों के बीच चुनाव के बाद गठबंधन की बातचीत के षणमुगम के दावों को खारिज कर दिया और उन पर अपनी ही पार्टी के भीतर फूट डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया। षणमुगम की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए डीएमके के संगठन सचिव आर. एस. भारती ने दावा किया कि एआईएडीएमके नेता ने टीवीके सरकार का समर्थन करने का फैसला किया है और इसीलिए उन्होंने यह आधारहीन आरोप लगाये हैं। भारती ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि डीएमके एक विपक्षी दल के रूप में अपनी भूमिका निभाएगी।

Published: undefined

वहीं, वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने मंगलवार को दावा किया कि डीएमके और एआईएडीएमके दोनों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने के लिए संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि दोनों द्रविड़ प्रतिद्वंद्वी टीवीके को सत्ता से दूर रखने के लिए एक संभावित गठबंधन का नेतृत्व उन्हें सौंपने पर विचार कर रहे थे। थिरुमावलवन ने कहा, "मुझे जानकारी मिली कि उन्होंने (डीएमके-एआईएडीएमके) मुझे मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था। हालांकि, अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के बाद हमने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।"

इसे भी पढ़ेंः तमिलनाडु: AIADMK में नेतृत्व को लेकर बड़ा संकट, ईपीएस और वेलुमणि आमने-सामने

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined