
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार शाम एक आतंकवादी हमले में गोली लगने से घायल बिहार के एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग के बिजबेहेड़ा इलाके में आतंकवादियों ने शख्स पर करीब से गोली चलाई।
Published: undefined
एक अधिकारी ने कहा, "आतंकवादियों ने बिजबेहरा इलाके में बिहार के राजू शाह नामक एक गैर-स्थानीय व्यक्ति पर करीब से गोली चलाई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। उसकी गर्दन और पेट में घाव थे। गंभीर चोटों के कारण उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।"
अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं, इलाके की घेराबंदी की और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी शुरू की गई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined