हालात

बीजेपी का मतलब ‘ब्रेक जनता प्रॉमिस’: टीडीपी का मोदी सरकार से समर्थन वापस, अविश्वास प्रस्ताव लाएगी

तेलुगु देशम पार्टी ने एनडीए से अलग होने के ऐलान के साथ ही मोदी सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। साथ टीडीपी ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा भी की है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को झटका देते हुए चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलगुदेशम पार्टी यानी टीडीपी ने एनडीए से अलग होने का फैसला कर लिया है। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने से नाराज टीडीपी के दो मंत्री अशोक गजपति राजू और वाईएस चौधरी पिछले सप्ताह ही इस्तीफा दे चुके हैं। तब टीडीपी ने एनडीए में ही बने रहने की बात कही थी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने TDP के नेताओं से टेलिकॉन्फ्रेंसिंग के बाद NDA से समर्थन वापसी का फैसला किया है।

एनडीए से अलग होने के बाद दिल्ली में प्रेेंस कांफ्रेंस कर टीडीपी नेता सी एम रमेश, थोटा नरसिम्हन, रविंद्र बाबू और अ्य ने कहा कि बीजेपी का मतब ब्रेक जनता प्रामिल है।

केंद्र सरकार से समर्थन वापसी के बाद तेलुगू देशम पार्टी ने नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ शुक्रवार को मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का भी ऐलान किया है।

उधर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न देने से नाराज वाईएसआर कांग्रेस ने भी मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। वाईएसआर कांग्रेस के सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने लोकसभा सचिवालय को शुक्रवार के कामकाज में अविश्वास प्रस्ताव को शामिल करने का नोटिस दिया था। इससे पहले जनवरी में एनडीए और बीजेपी की पुरानी सहयोगी शिवसेना ने 2019 का लोकसभा चुनाव अलग लड़ने का ऐलान किया था। उस वक्त शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि 2019 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शिवसेना NDA के साथ नहीं बल्कि अकेले चुनाव लड़ेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत