हालात

बिहार के भागलपुर में पुल गिरने के लिए तेज प्रताप ने BJP को ठहराया जिम्मेदार, कहा- हम बनाते हैं और वो गिराती है

रविवार को बिहार के भागलपुर में सुल्तानगंज को अगुवानी घाट से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा पुल भरभराकर गंगा नदी में गिर गया था।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

बिहार के भागलपुर में अगुवानी-सुल्तानगंज पुल गिरने पर वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने बीजेपी पर पलटवार किया है। तेज प्रताप ने पुल गिरने के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। तेज प्रताप ने कहा कि पुल को बीजेपी ने तोड़ा है। हम पुल बना रहे हैं और वे (बीजेपी) इसे गिरा रहे हैं। रविवार को बिहार के भागलपुर में सुल्तानगंज को अगुवानी घाट से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा पुल भरभराकर गंगा नदी में गिर गया था।

बिहार के भागलपुर में अगुवानी को सुल्तानगंज से जोड़ने वाले पुल के गिरने के बाद प्रदेश सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा उन्हें पहले से ही पुल के गिरने की आशंका थी। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, अप्रैल 2022 में भी यह निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा था और उस समय नेता प्रतिपक्ष रहते हुए हमने इस पर सवाल भी उठाए थे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पथ निर्माण विभाग का काम संभालने के बाद हमने इस पुल की जांच आईआईटी रुड़की से कराई थी, पुल के स्ट्रक्चरल डिजाइन में फॉल्ट पाया गया था। इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़कर फिर से उसे बनाने का काम शुरू किया गया। पिलर नंबर 5 को लेकर आईआईटी बॉम्बे की रिपोर्ट आनी है।

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुल ढहने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ठीक से पुल नहीं बनाया जा रहा था और इसके गिरने का उन्हें बहुत दुख है। उन्होंने कहा कि जांच का आदेश दिया गया है।

बिहार के भागलपुर में सुल्तानगंज को अगुवानी घाट से जोड़ने के लिए 1717 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा था। निर्माणाधीन पुल के कुछ हिस्से को अप्रैल में आंधी की वजह से नुकसान पहुंचा था। अब पुल का उपरी भाग नदी में समा गया है। चार साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल