
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार नीतीश-बीजेपी शासनकाल में आरजेडी शासनकाल के मुक़ाबले अपराधों में 101.02% की बढ़ोतरी हुई है। झूठे दुष्प्रचार से और अपनी महिमामंडन से सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा नहीं डाल सकती!
इससे पहले बुधवार को नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि सीतामढ़ी में शराब तस्करों ने सब इंस्पेक्टर दिनेश राम की गोली मारकर हत्या कर दी है और एक अन्य को गम्भीर रूप से घायल कर दिया है! माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, आपके घर में सीधी पहुंच रखने वाले शराब माफिया में इतना दुःसाहस कहां से आया कि वो अब पुलिस का ही एनकाउंटर कर रहे है?
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए